तमीम इकबाल ने BCB अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास, इतने साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी; बोले- संगठन में बहुत सी कमियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

BCB president Tamim Iqbal: तमीम इकबाल बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष बन गए हैं। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने अपने करियर में 400  से अधिक इंटरनेशनल मैच खेले। 

तमीम इकबाल ने BCB अध्यक्ष बनकर रचा इतिहास, इतने साल तक संभालेंगे जिम्मेदारी; बोले- संगठन में बहुत सी कमियां

तमीम इकबाल को बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) का अध्यक्ष चुना गया है। बांग्लादेश के पूर्व कप्तान ने बीसीबी अध्यक्ष बनकर इतिहास रच दिया है। वह इस पद पर चुने गए बांग्लादेश के सबसे सबसे युवा उम्मीदवार हैं। तमीम फिलहाल 37 साल के हैं। वह चार साल तक क्रिकेट प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे। वह बीसीबी के 21वें अध्यक्ष बने हैं। ढाका के शेर-ए-बांग्ला राष्ट्रीय स्टेडियम में चुनाव हुए। तमीम को 75 सदस्यों में से 73 मत मिले। तमीम पिछले दो महीनों से तदर्थ समिति के प्रमुख के रूप में कार्य कर रहे थे। अमीनुल इस्लाम बुलबुल को अप्रैल में बीसीबी अध्यक्ष पद से हटाए जाने के बाद नए चुनाव होने तक बोर्ड के दैनिक कामकाज को चलाने के लिए 11 सदस्यीय तदर्थ समिति का गठन किया गया था। बुलबुल को मुख्य रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान हुए विवाद के कारण हटाया गया। बांग्लादेश ने राष्ट्रीय टीम को इस टूर्नामेंट के लिए भारत जाने की अनुमति नहीं दी थी।

'संगठन में बहुत सी कमियां हैं'

तमीम इंटरनेशनल क्रिकेट में 15 साल तक एक्टिव रहे। उन्होंने 70 टेस्ट और 243 वनडे और 78 टी20 इंटरनेशनल मैचों में बांग्लादेश का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें क्रमश: 5134, 8357 और 1758 रन बनाए। उन्होंने आखिरी इंटरनेशल मैच सितंबर 2023 में खेला। क्रिकबज के अनुसार, तमीम ने अध्यक्ष चुने जाने के बाद कहा, ''संगठन में बहुत सी कमियां हैं। अगर हम सभी (संवैधानिक सुधार के बारे में) एकमत होते हैं तो हम अगली वार्षिक आम बैठक में उन पर चर्चा करेंगे। यह 12 या 13 लोगों के बोर्ड जैसा नहीं है जहां एक व्यक्ति कुछ कहता है और उस पर अमल कर लिया जाता है। हमें 1972 के काउंसलर से डील करना है। इसलिए उनकी भी सहमत जरूरी होगी। हालांकि, बांग्लादेश क्रिकेट की बेहतरी के लिए अगर किसी संवैधानिक बदलाव की जरूरत होगी तो हम जरूर उन पर चर्चा करेंगे और विचार करेंगे।''

'मैं नहीं चाहता कि विवाद में घिरें'

उन्होंने आगे कहा, ''यह मेरे लिए बहुत नया है क्योंकि मुझे अभी भी सभी लोगों से मिलना-जुलना पड़ता है। हो सकता है कि मैं उनमें से आधे से ज्यादा लोगों को नहीं जानता। मैं उनसे पहली बार मिला हूं। इसलिए हमें थोड़ा समय दें, चर्चा करने दें और फिर हम पता लगाएंगे कि कहां सुधार की जरूरत है। मुझे उम्मीद है कि हम जितना हो सके पारदर्शी रहेंगे। क्योंकि मुझे यकीन है कि मैं नहीं चाहता कि मेरे बोर्ड का कोई भी सदस्य ऐसा कुछ करे जिससे हम विवाद में घिर जाएं।'' बता दें कि इस साल की शुरुआत में मुस्तफिजुर रहमान को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के साथ करार होने के बावजूद आईपीएल से बाहर किए जाने के बाद भारत के साथ टकराव के कारण बीसीबी सुर्खियों में था। तमीम उन लोगों में शामिल थे, जिन्होंने भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से टकराव नहीं लेने की सलाह दी थी। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर को आईपीएल से हटाने के बाद बीसीबी ने कड़ा रुख अपनाते हुए टी20 वर्ल्ड कप में टीम भेजना से इनकार कर दिया था।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।