अबूझ पहेली बनने की कोशिश क्यों करते हैं जेसन होल्डर? नेपाल के परखच्चे उड़ाकर किया खुलासा

Feb 15, 2026 04:36 pm ISTMd.Akram मुंबई, भाषा
share Share
Follow Us on

टी20 वर्ल्ड कप में नेपाल के परखच्चे उड़ाकर जेसन होल्डर ने कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि बल्लेबाज गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं। वेस्टइंडीज के पेसर होल्डर नेपाल के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए।

अबूझ पहेली बनने की कोशिश क्यों करते हैं जेसन होल्डर? नेपाल के परखच्चे उड़ाकर किया खुलासा

वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने कहा कि वह कोशिश कर रहे हैं कि बल्लेबाज उनकी गेंद का अनुमान नहीं लगा पाएं और इसके साथ ही वह अधिक यॉर्कर करने पर भी ध्यान दे रहे हैं, जिससे उन्हें टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सफलता मिल रही है। होल्डर ने इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में सात विकेट लिए हैं। उन्होंने रविवार को मुंबई में नेपाल के खिलाफ 27 रन देकर चार विकेट लिए, जिससे वेस्टइंडीज ने यह मैच आसानी से नौ विकेट से जीता।

नेपाल के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए होल्डर ने कहा, ''मैं अपने गेंदबाजी के कोण को बदलने की कोशिश करता हूं। मेरे लिए इसका मतलब है कि बल्लेबाज मेरी गेंद का बहुत अधिक अनुमान नहीं लगा पाएं। मैं क्रीज पर अपनी स्थिति भी बदलता रहता हूं और कुछ और यॉर्कर डालने की कोशिश करता हूं।'' उन्होंने कहा, ''इसलिए मेरे लिए यह थोड़ा और अबूझ पहेली बनने की कोशिश करना और फिर कभी-कभी यह समझना है कि मैं किसी विशेष खिलाड़ी के प्रति अपना दृष्टिकोण कब बदल सकता हूं।'' वेस्टइंडीज के कप्तान और नाबाद 61 रन बनाने वाले शाई होप इस जीत और सुपर आठ में प्रवेश से खुश हैं।

उन्होंने कहा, ''हमने एक कदम आगे बढ़ा दिया है। हमने एक बाधा पार कर ली है। मुझे खुशी है कि मुझे यह तय करने का मौका मिला कि हम क्या करना चाहते थे। हम रन प्रवाह को सीमित करना और लगातार विकेट लेना चाहते थे।'' होप ने कहा, ''जीत में योगदान देकर अच्छा लगता है। बात बस इतनी है कि हमें अपने मौजूदा प्रदर्शन को जारी रखना है। उम्मीद है हम इसे आगे भी जारी रखेंगे।'' नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल ने अपनी टीम की बल्लेबाजी इकाई की असफलता को स्वीकार किया। उसकी तरफ से केवल दीपेंद्र सिंह ऐरी ही अच्छा प्रदर्शन कर पाए जिन्होंने 58 रन बनाए।

पौडेल ने कहा, ''यह एक चुनौती थी। विशेषकर जिस तरह से अकील हुसैन, फोर्डे और होल्डर ने पावरप्ले में गेंदबाजी की। एक बल्लेबाजी इकाई के रूप में हमें बेहतर प्रदर्शन करने की जरूरत है। हम बल्लेबाजी में अच्छी साझेदारी नहीं निभा पा रहे हैं। हम खुलकर नहीं खेल पा रहे हैं।'' उन्होंने कहा, ''उसने (ऐरी ने) समय लिया और बहुत अच्छा खेला। जब उसे मौका मिला तो उसने उसका पूरा फायदा उठाया। हमें उससे सीखना चाहिए। बाहरी बातों को नजरअंदाज करना बहुत जरूरी है। जब टीम हार रही हो तो सभी को सकारात्मक बनाए रखना बहुत जरूरी होता है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;