T20 World Cup Points Table: जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका का धमाकेदार आगाज, भारत को पछाड़ नंबर-1 बन सकता है पाकिस्तान

Feb 10, 2026 06:24 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup Updated Points Table: टी20 वर्ल्ड कप के तीसरे दिन जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमों ने टूर्नामेंट का आगाज बड़ी जीत के साथ किया। आज पाकिस्तान का मैच यूएसए से हैं। उनके पास भारत से आगे निकलने का मौका है।

T20 World Cup Points Table: जिम्बाब्वे-साउथ अफ्रीका का धमाकेदार आगाज, भारत को पछाड़ नंबर-1 बन सकता है पाकिस्तान

T20 World Cup Updated Points Table: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन कुल तीन मैच हुए। पहले मैच में स्कॉटलैंड ने इटली को हराकर अपना बदला लिया। इटली ने ही वर्ल्ड कप क्वालीफायर में स्कॉटलैंड को हराकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर किया था। हालांकि बांग्लादेश के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद स्कॉटलैंड को एक बार फिर टी20 वर्ल्ड कप खेलने का मौका मिला। स्कॉटलैंड ने इटली को 73 रनों से हराकर अपना पहला मैच जीता। वहीं जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका की टीमों ने अपने-अपने टी20 वर्ल्ड कप का आगाज धमाकेदार अंदाज में किया। जिम्बाब्वे ने ओमान को 8 विकेट से तो साउथ अफ्रीका ने कनाडा को 57 रनों से धूल चटाई।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के तीसरे दिन और 9 मुकाबलों के बाद ICC T20 World Cup 2026 Points Table में 20 में से 9 टीमें अपना खाता खोल चुकी है। वहीं ऑस्ट्रलिया, यूएई और नामीबिया ने अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।

टी20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो ग्रुप-ए में भारत, ग्रुप-बी में जिम्बाब्वे, ग्रुप-सी में वेस्टइंडीज और ग्रुप-डी में साउथ अफ्रीका नंबर-1 है।

वहीं रन रेट की बात करें तो भारत के आगे जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और वेस्टइंडीज है। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ताजा पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं-

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-ए

आज यानी मंगलवार 10 फरवरी को पाकिस्तान का मुकाबला यूएसए से है। पिछले टी20 वर्ल्ड कप में तो यूएसए ने बड़ा उलटफेर करते हुए पाकिस्तान को सुपर ओवर में धूल चटाई थी। इस बार पाकिस्तान की नजरें यूएसए से उस हार का बदला लेकर पॉइंट्स टेबल में टॉप करने पर होगी। हालांकि भारत को पछाड़ने के लिए उन्हें यूएसए को बड़े अंतर से हराना होगा।

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1भारत11000+1.4502
2पाकिस्तान11000+0.2402
3नीदरलैंड्स10100-0.2400
4यूएसए10100-1.4500
5नामीबिया0000000

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-बी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1जिम्बाब्वे11000+2.7022
2श्रीलंका11000+1.0002
3ऑस्ट्रेलिया0000000
4आयरलैंड10100-1.0000
5ओमान10100-2.7020

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-सी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1वेस्टइंडीज11000+1.7502
2स्कॉटलैंड21100+0.9502
3इंग्लैंड11000+0.2002
4नेपाल10100-0.2000
5इटली10100-3.6500

T20 वर्ल्ड कप पॉइंट्स टेबल ग्रुप-डी

पोजिशनटीममैचजीतहारनो रिजल्टटाईनेट रन रेटपॉइंट्स
1साउथ अफ्रीका11000+2.8502
2न्यूजीलैंड11000+1.1622
3यूएई0000000
4अफगानिस्तान10100-1.1620
5कनाडा10100-2.8500
Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।