विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का दबदबा, बुमराह भी उनसे हैं पीछे

Feb 15, 2026 11:49 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में हार्दिक पांड्या का दबदबा है। वे टॉप पर हैं। जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार उनसे पीछे हैं। दो पाकिस्तानी गेंदबाजी भी टॉप-5 की सूची में मौजूद हैं।

विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का दबदबा, बुमराह भी उनसे हैं पीछे

कोलंबो में खेले जा रहे भारत पाकिस्तान के विश्व कप में मुकाबले में हार्दिक पाडंया ने आते ही भारत को सफलता दिलाई। उन्होंने पाकिस्तानी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान को आउट किया। इस विकेट के साथ टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में हार्दिक पांड्या ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस सूची में वे 16 विकेट के साथ पहले नंबर पर हैं। वहीं, उनसे ठीक नीचे भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह हैं, जिन्होंने 11 विकेट लिए हैं।

भारत बनाम पाकिस्तान मैच में टी-20 विश्व कप के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर भुवनेश्वर कुमार हैं, जिन्होंने पाक टीम के खिलाफ इस टूर्नामेंट में 11 विकेट लिए हैं। सूची में चौथे स्थान पर उमरगुल हैं जिन्होंने 11 विकेट ही लिए हैं। पाकिस्तान तेज गेंदबाज हारिश रऊफ इस सूची में 9 विकेट के साथ पांचवें स्थान पर हैं।

टी-20 विश्व कप में भारत बनाम पाकिस्तान मैच में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

हार्दिक पांड्या- 16 विकेट

जसप्रीत बुमराह- 11 विकेट

भुवनेश्वर कुमार- 11 विकेट

उमरगुल- 11 विकेट

हारिश रऊफ- 9 विकेट

इस सूची में दिख रहे आंकड़ों से साफ है कि भारत बनाम पाकिस्तान मैच में भारतीय गेंदबाजों का दबदबा रहा है और आज के मैच में भी हार्दिक पांड्या और जसप्रीत बुमराह आग उगल रहे हैं। पाकिस्तान टीम बड़े ट्रबल पर है। उसके सामने भारत के खिलाफ टी-20 इतिहास का सबसे बड़ा लक्ष्य है, लेकिन नाजुक हालत देखकर लगता नहीं है कि पाकिस्तान की टीम यहां से मुकाबला जीत पाएगी।

भारतीय टीम ने अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान टीम पर टी-20 विश्व कप के इतिहास में एकतरफा दबदबा बनाया हुआ है। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक 9 मैच खेले हें जिसमें से 8 में उसने जीत हासिल की है। एकमात्र ऐसा मुकाबला रहा है, जिसमें भारतीय टीम को जीत नहीं हासिल हुई है। भारत के शानदार प्रदर्शन को देखकर यह कहा जा सकता है कि भारतीय टीम के आगे पाकिस्तानी प्लेयर कहीं नहीं ठहरते हैं।

रविवार को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को बुरी तरह से हरा दिया है। भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए, जिसे पाकिस्तान हासिल नहीं कर सकी और 18 ओवर में 114 रनों पर ही ऑलआउट हो गई। भारत ने यह मुकाबला 61 रनों से जीत लिया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।