Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup Tickets sale non India group matches start from Rs 100 in Kolkata Super 8 matches ticket start from 900
महज 100-100 रुपये में मिलेंगे T20 World Cup 2026 के मैचों के टिकट, हो गया ऐलान

महज 100-100 रुपये में मिलेंगे T20 World Cup 2026 के मैचों के टिकट, हो गया ऐलान

संक्षेप:

बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) ने बुधवार को आईसीसी मेंस टी20 विश्व कप के दौरान ईडन गार्डन्स में होने वाले मुकाबलों के लिए टिकट की कीमतों की घोषणा की जिसमें ग्रुप चरण और नॉकआउट मुकाबलों के लिए कीमत अलग-अलग हैं।

Dec 18, 2025 08:39 am ISTVikash Gaur Bhasha, कोलकाता
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के मैचों की टिकट सेल शुरू हो चुकी है। इस बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस को मैनेज करने वाली बंगाल क्रिकेट संघ यानी सीएबी ने बुधवार 17 दिसंबर को टी20 विश्व कप के मैचों के लिए टिकटों की कीमतों का ऐलान किया। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले ग्रुप चरण के मैचों के लिए अलग और नॉकआउट मैचों के लिए कीमत अलग-अलग रखी गई है। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का 10वां सत्र सात फरवरी से शुरू होगा। 100-100 रुपये में भी टी20 वर्ल्ड कप के मैचों के टिकट आपको मिल जाएंगे। हालांकि, इतनी कीमत पर इंडिया के मैचों के लिए टिकट आपको नहीं मिलेगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेश बनाम इटली, इंग्लैंड बनाम इटली और वेस्टइंडीज बनाम इटली के ग्रुप मैच के लिए टिकट की कीमतें इस प्रकार हैं, जिनमें प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) के लिए आपको 4,000 रुपये का टिकट खरीदना होगा, जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल 1-1 हजार रुपये, लोअर ब्लॉक सी, एफ और के लिए 200-200 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे के लिए भी 200-200 रुपये का टिकट मिलेगा। वहीं, अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 के टिकट आपको महज 100-100 रुपये में मिलेंगे।

वेस्टइंडीज बनाम बांग्लादेश और इंग्लैंड बनाम बांग्लादेश ग्रुप मैच के टिकट की कीमतें थोड़ी सी अधिक रखी गई हैं, क्योंकि इन मैचों में फैंस के भारी संख्या में पहुंचने की उम्मीद होगी। प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 5,000 रुपये होगी, जबकि लोअर ब्लॉक बी और एल की कीमत 1,500 रुपये रखी गई है। लोअर ब्लॉक सी, एफ और के टिकट की कीमत 1,000 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे के टिकट 500 रुपये, और अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 300 रुपये है।

ईडन गार्डन्स में होने वाले सुपर आठ मुकाबलों और सेमीफाइनल के लिए प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी (बी प्रीमियम) टिकट की कीमत 10,000 रुपये रखी गई है। लोअर ब्लॉक बी और एल टिकट की कीमत 3,000 रुपये, लोअर ब्लॉक सी, एफ और के की कीम 2,500 रुपये, लोअर ब्लॉक डी, ई, जी, एच और जे की कीमत 1,500 रुपये होगी जबकि अपर ब्लॉक बी1, सी1, डी1, एफ1, जी1, एच1, के1 और एल1 की कीमत 900 रुपये रखी गई है। टीम इंडिया को कोई भी मुकाबला इस मैदान पर लीग फेज में नहीं खेलना है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur
विकाश गौड़, लाइव हिन्दुस्तान के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में कार्यरत हैं। हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनको करीब 8 साल का अनुभव है। करियर की शुरुआत से ही ये डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं। 2016 में इन्होंने अपने पत्रकारिता के सफर का शुभारंभ किया। खबर नॉन स्टॉप से शुरुआत करते हुए, वे पत्रिका समूह की प्रमुख वेबसाइट कैच न्यूज से जुड़े, जहां इन्होंने खेल से जुड़ी खबरों की बारीकियों को सीखा। इसके बाद, इन्होंने डेली हंट में थोड़े समय के लिए वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में काम किया और फिर दैनिक जागरण की वेबसाइट से जुड़कर पूरी तरह से खेल समाचारों की दुनिया में प्रवेश कर लिया। यहां इन्होंने लगभग ढाई साल तक कार्य किया और जनवरी 2021 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ हैं। अपने करीब साढ़े छह साल के अनुभव में विकाश ने सभी प्रमुख खेल आयोजनों को कवर किया है, जिनमें क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल, ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और कई अन्य बड़े खेल आयोजन शामिल हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |