T20 World Cup Points Table: इंग्लैंड की सेमीफाइनल में एंट्री, PAK की नैया डगमगाई; भारत किस नंबर पर?

Feb 25, 2026 12:38 am ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share

T20 World Cup 2026 Super 8 Updated Points Table: इंग्लैंड ने सेमीफाइनल का टिकट कटा लिया है। इंग्लैंड ने सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से माती। पाकिस्तान की नैया डगमगा गई है।

T20 World Cup Points Table: इंग्लैंड की सेमीफाइनल में एंट्री, PAK की नैया डगमगाई; भारत किस नंबर पर?

T20 World Cup 2026 Super 8 Updated Points Table: इंग्लैंड टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। ग्रुप-2 का हिस्सा इंग्लैंड ने मंगलवार को सुपर-8 मैच में पाकिस्तान को दो विकेट से हराकर अपनी सीट कंफर्म की। कप्तान हैरी ब्रूक के ऐतिहासिक शतक की बदौलत इंग्लैंड ने पाल्लेकल स्टेडियम में 165 रनों का टारगेट चेज किया। इंग्लैंड ने लगातार पांचवीं बार टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में एंट्री की है, जो कोई और देश नहीं कर सका। इंग्लैंड अपने ग्रुप की पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज है। उसके खाते में दो मैचों में चार अंक हैं। इंग्लैंड ने पाकिस्तान से पहले सह-मेजबान श्रीलंका को 51 रनों से रौंदा था।

पाकिस्तान की नैया डगमगाई

पाकिस्तान की नैया डगमगा गई है। पाकिस्तान के खाते में दो मैचों में सिर्फ एक अंक है। पाकिस्तान का न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला सुपर-8 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पाकिस्तान को अब आखिरी मैच में श्रीलंका (28 फरवरी) से भिड़ना है। पाकिस्तान को सेमीफाइनल की उम्मीदें जिंदा रकने के लिए ना सिर्फ श्रीलंका पर बड़ी जीत दर्ज करनी होगी बल्कि अन्य टीमों के परिणाम अपने अनुकूल रहने की भी दुआ करने होगी। श्रीलंका अगर बुधवार को न्यूजीलैंड से हार गया तो उसकी सेमीफाइनल की आस खत्म हो जाएगी। उसके खाते में कोई अंक नहीं है।

भारतीय टीम किस नंबर पर?

वहीं, ग्रुप-1 से अभी तक किसी को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है। यहां चारों टीमों ने एक-एक मैच खेला है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका के दो-दो अंक हैं। हालांकि, वेस्टइंडीज बेहतर नेट रनरेट की वजह से तालिका में शीर्ष पर है। भारतीय टीम और जिम्बाबवे का खाता नहीं खुला है। भारत तीसरे नंबर पर है क्योंकि जिम्बाबवे का नेट रनरेट और भी खराब है। भारत को पहले मैच में साउथ अफ्रीका के हाथों 76 रनों से हार मिली थी। भारत अब 26 फरवरी को जिम्बाब्वे से टकराएगा। भारत अपने दोनों मैच जीतने के अलावा चाहेगा कि साउथ अफ्रीका भी सुपर-8 में कोई मुकाबला नहीं हारे। ऐसा होने पर भारत के लिए नेट रनरेट मायने नहीं रखेगा और टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 ग्रुप 1 पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारपॉइंटसनेट रनरेट
1वेस्टइंडीज1102+5.350
2साउथ अफ्रीका1102+3.800
3भारत1010-3.800
4जिम्बाब्वे1010-5.350

टी20 वर्ल्ड कप 2026 सुपर-8 ग्रुप 2 पॉइंट्स टेबल

पोजिशनटीममैचजीतहारपॉइंटसनेट रनरेट
1इंग्लैंड2204+1.491
2न्यूजीलैंड10010.000
3पाकिस्तान2011-0.461
4श्रीलंका1010-2.550

हैरी ब्रूक ने दो अहम साझेदारियां की

हैरी ब्रुक की टी20 अंतरराष्ट्रीय में करियर की सर्वश्रेष्ठ 100 रन की पारी से इंग्लैंड ने पाकिस्तान के खिलाफ रोमांचक मैच में पांच गेंद शेष रहते जीत हासिल की। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए ब्रुक ने 51 गेंदों का सामना करने के बाद 10 चौके और चार छक्के जड़े। वह टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले कप्तान हैं। ब्रुक ने पावरप्ले में 58 रन तक चार विकेट गंवाने के बावजूद पांचवें विकेट के लिए सैम कुरेन (16) के साथ 45 और विल जैक्स (28) के साथ छठे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।