दक्षिण अफ्रीका को भी पता है कि न्यूजीलैंड… कप्तान सेंटनर ने बताया क्यों दोनों टीम एक नाव पर सवार?

Mar 03, 2026 10:57 pm ISTMd.Akram कोलकाता, भाषा
share Share
Follow Us on

न्यूडीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को सेमीफाइनल खेला जाएगा। कप्तान सेंटनर ने कहा कि दक्षिण अफ्रीका को भी पता है कि न्यूजीलैंड क्या कर सकता है। उन्होंने बताया कि क्यों दोनों टीम एक नाव पर सवार हैं?

दक्षिण अफ्रीका को भी पता है कि न्यूजीलैंड… कप्तान सेंटनर ने बताया क्यों दोनों टीम एक नाव पर सवार?

न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक अजेय दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले अंडरडॉग (कमजोर मानी जाने वाली टीम) के तमगे को नजरअंदाज करते हुए मंगलवार को कहा कि दोनों टीमें 'एक ही नाव पर सवार हैं''। दक्षिण अफ्रीका ने मौजूदा टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान पर दो सुपर ओवर तक खिंचे मुकाबले में जीत सहित दक्षिण अफ्रीका ने टूर्नामेंट में लगातार सात जीत दर्ज की हैं जिसमें अहमदाबाद में न्यूजीलैंड पर ग्रुप चरण में मिली जीत भी शामिल है। वे टूर्नामेंट की एकमात्र अजेय टीम हैं।

न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा

न्यूजीलैंड का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है क्योंकि सुपर आठ में पाकिस्तान के खिलाफ उसका मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया और इंग्लैंड से हार के बाद उनका क्वालीफिकेशन नेट रन रेट पर टिका था। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में सेमीफाइनल से पूर्व सेंटनर ने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका बहुत अच्छी टीम लग रही है जैसा कि उन्होंने दिखाया है। मुझे लगता है कि वे और हम एक ही नाव पर सवार हैं।'' उन्होंने कहा, ''अब फाइनल से पहले सिर्फ एक मैच बचा है और यह भारत तथा इंग्लैंड (गुरुवार को वानखेड़े में दूसरे सेमीफाइनल में) के बीच मुकाबले के लिए भी ऐसा ही होगा।''

वैश्विक प्रतियोगिताओं में निरंतरता दिखी है

न्यूजीलैंड ने आईसीसी खिताब के रूप में अब तक सिर्फ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप और चैंपियंस ट्रॉफी 2000 ही जीती है लेकिन वैश्विक प्रतियोगिताओं में उसके प्रदर्शन में निरंतरता दिखी है। टीम 2007, 2016 और 2022 के बाद चौथी बार टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में खेल रही है। इसके अलावा टीम वनडे विश्व कप में दो बार (2015 और 2019) उपविजेता रही। सेंटनर ने माना कि उनकी टीम को कमजोर टीम के तमगे की आदत है। उन्होंने कहा, ''हमें अब इस तमगे की आदत हो गई है। मुझे लगता है कि टूर्नामेंट में हर किसी का लक्ष्य उस चरण (खिताब) तक पहुंचना है। हम अब यहां हैं और हम खुद पर भरोसा करते हैं कि हम अपने सामने आने वाली चीजों के हिसाब से जितनी जल्दी हो सके खुद को ढाल लेंगे।''

'दक्षिण अफ्रीका को भी पता है कि न्यूजीलैंड…'

न्यूजीलैंड के कप्तान ने कहा, ''मुझे लगता है कि इस चरण पर यह सिर्फ एक नॉकआउट मैच है और जो भी अच्छा खेलेगा, वह जीत जाएगा।'' बाएं हाथ के इस स्पिनर ने कहा कि उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के शानदार बल्लेबाजी क्रम को लेकर योजना बनाई है। सेंटनर ने कहा, ''दक्षिण अफ्रीका क्या कर सकता है यह किसी से छिपा नहीं है और शायद उन्हें भी पता है कि हम क्या कर सकते हैं। तो फिर यह सब जितनी जल्दी हो सके उतनी जल्दी सामंजस्य बैठाने पर निर्भर करता है।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन आप जानते हैं कि यह सिर्फ शीर्ष क्रम की बात नहीं है। बल्कि उनके मध्य क्रम में भी बहुत ताकत है। तो उन्हें 220 के बजाय 180 रन पर रोकना एक अच्छा स्कोर होगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।