नेपाल की कसर पूरी करने की फिराक में स्कॉटलैंड, कप्तान रिची ने इंग्लैंड को ललकारते हुए कहा- हम अपनी…

Feb 09, 2026 05:45 pm ISTMd.Akram कोलकाता, भाषा
share Share
Follow Us on

स्कॉटलैंड अब नेपाल की कसर पूरी करने की फिराक में है। स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन की नजरें इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर पर हैं।  रिची ने इटली को हराने के बाद इंग्लैंड को ललकारा।

नेपाल की कसर पूरी करने की फिराक में स्कॉटलैंड, कप्तान रिची ने इंग्लैंड को ललकारते हुए कहा- हम अपनी…

इटली के खिलाफ शानदार जीत से उत्साहित स्कॉटलैंड के कप्तान रिची बेरिंगटन का मानना ​​है कि उनकी टीम में शनिवार को कोलकाता में होने वाले टी20 वर्ल्ड वर्ल्ड ग्रुप सी मैच में दो बार के चैंपियन इंग्लैंड को हराने की क्षमता है, जिसने टूर्नामेंट में खराब शुरुआत की। स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले मैच में मिली हार से शानदार वापसी करते हुए सोमवार को 207 रन बनाए और फिर इटली को 134 रन पर समेटकर ईडन गार्डन्स में 73 रन से जीत हासिल की। दूसरी ओर इंग्लैंड का नेपाल के खिलाफ पहला मैच काफी तनावपूर्ण रहा जहां पूर्व चैंपियन ने 184 रन का बचाव करते हुए सिर्फ चार रन से जीत हासिल की।

'अगर अपनी ताकत पर टिके रहे...'

बेरिंगटन ने कोलकाता में मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, ''टूर्नामेंट की शुरुआत से ही यह सपना था। उस मैच (इंग्लैंड बनाम नेपाल) की परवाह किए बिना। हमने अतीत में एक टीम के रूप में दिखाया है। अगर हम अपनी ताकत पर टिके रहते हैं और अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो हम किसी पर भी दबाव डाल सकते हैं। बेशक हम जानते हैं कि इंग्लैंड के खिलाफ यह मुश्किल होगा। वे एक विश्व स्तरीय टीम हैं।'' उन्होंने कहा, ''लेकिन हम जानते हैं कि हमारी टीम में भी विश्व स्तरीय खिलाड़ी हैं। इसलिए यह उस दिन पर निर्भर करेगा। यह सुनिश्चित करना है कि हम अपनी ताकत पर ध्यान दें और अगर हम ऐसा कर पाते हैं तो हम खुद को अच्छा मौका देंगे।''

'दोनों देशों में हमेशा से प्रतिद्वंद्विता रही'

दोनों देशों के बीच पुरानी प्रतिद्वंद्विता इस मुकाबले को और भी रोमांचक बनाती है। बेरिंगटन ने कहा, ''हां, मुझे लगता है कि स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच यह प्रतिद्वंद्विता हमेशा से रही है। बेशक, दोनों देशों के बीच एक लंबा इतिहास रहा है। लेकिन मुझे लगता है कि यह हर खेल में होता है।'' शनिवार को ही एडिनबर्ग में 'सिक्स नेशंस' में स्कॉटलैंड की रग्बी टीम भी इंग्लैंड का सामना करेगी और बेरिंगटन ने दोहरी जीत की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, ''हमारी स्कॉटलैंड रग्बी टीम भी उसी दिन इंग्लैंड का सामना कर रही है। अगर शनिवार को स्कॉटलैंड दो मैच जीत जाता है तो यह एक बहुत अच्छा शीर्षक होगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।