'द हंड्रेड' में इंडिया कनेक्शन पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी, PAK ओपनर ने कहा- कौन हमें अपनी टीम में रखेगा...

Feb 23, 2026 05:52 pm ISTMd.Akram पाल्लेकल, भाषा
share

'द हंड्रेड' में इंडिया कनेक्शन पर पाकिस्तान के ओपनर साहिबजादा फरहान ने चुप्पी तोड़ी है। 'द हंड्रेड' की नीलामी में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी खिलाड़ियों को नजरअंदाज कर सकती हैं।

'द हंड्रेड' में इंडिया कनेक्शन पर फरहान ने तोड़ी चुप्पी, PAK ओपनर ने कहा- कौन हमें अपनी टीम में रखेगा...

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान ने सोमवार को इन अटकलों से जुड़े सवालों को टाल दिया कि इंग्लैंड के फ्रेंचाइजी टूर्नामेंट 'द हंड्रेड' की नीलामी में कम से कम चार भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी उनके देश के खिलाड़ियों को नजरअंदाज करेंगी।कुछ रिपोर्ट के अनुसार 'द हंड्रेड' में भारतीय स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी मैनचेस्टर सुपर जायंट्स (आरपीएसजी ग्रुप), एमआई लंदन (रिलायंस), सदर्न ब्रेव (जीएमआर) और सनराइजर्स लीड्स (सन ग्रुप) नीलामी में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लेने से परहेज कर सकती हैं।

'उस तरह से खेलने में दिलचस्पी नहीं रखते'

फरहान ने मंगलवार को पाल्लेकल में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर आठ मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ''यह तय करना हमारे हाथ में नहीं है कि कौन हमें अपनी टीम में रखेगा या नहीं। यह हमारे नियंत्रण में नहीं है। जहां भी हमें मौका मिलेगा, जो भी इच्छुक होंगे वे हमारा चयन कर सकते हैं। हम उस लीग में खेलने के लिए तैयार हैं।'' फरहान ने जब पूछा गया कि पाकिस्तानी खिलाड़ियों को दुनिया भर की उन फ्रेंचाइजी लीग में क्यों नहीं चुना जा रहा है जिनका आईपीएल से मजबूत संबंध है, उन्होंने कहा, ''जिस तरह से आपने बात की है, उस तरह से हम लोगों के साथ खेलने में दिलचस्पी नहीं रखते। हर खिलाड़ी हर लीग में खेलना चाहता है। द हंड्रेड सबसे अच्छी लीग में से एक है। इसलिए हमें अच्छे की उम्मीद है।''

पाकिस्तान के 67 क्रिकेटरों का पंजीकरण

'द हंड्रेड' की लंदन में होने वाली नीलामी के लिए पाकिस्तान के 67 पुरुष और महिला क्रिकेटरों ने पंजीकरण कराया है, जिनमें पुरुष टी20 विश्व कप में खेल रहे उसके लगभग सभी खिलाड़ी शामिल हैं। मोहम्मद आमिर, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान और हारिस रऊफ सहित कई पाकिस्तानी खिलाड़ी पहले 'द हंड्रेड' में खेल चुके हैं। पाकिस्तान का कोई भी खिलाड़ी नवंबर 2008 के आतंकी हमले के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में नहीं खेला है। एसए20 के 2023 में शुरू होने के बाद कोई भी पाकिस्तानी क्रिकेटर उसका हिस्सा नहीं रहा। इस टूर्नामेंट की सभी छह फ्रेंचाइजी का स्वामित्व भारतीयों के पास है।

'खिलाड़ियों को न देखना शर्म की बात होगी'

इसी तरह से यूएई के आईएलटी20 में एमआई लंदन और सदर्न ब्रेव के मालिकों के स्वामित्व वाली फ्रेंचाइजी ने चार सत्र में एक भी पाकिस्तानी खिलाड़ी को अनुबंधित नहीं किया है। इससे पहले इंग्लैंड की सीमित ओवरों की टीम के कप्तान हैरी ब्रूक ने कहा था कि अगर पाकिस्तानी क्रिकेटरों को 'द हंड्रेड' से बाहर रखा जाता है तो यह 'शर्मनाक' होगा। ब्रूक ने कहा था, ''उनके पास कुछ बेहतरीन क्रिकेटर हैं और वे बड़ी संख्या में दर्शकों को भी आकर्षित करते हैं। इसलिए पाकिस्तान के कुछ खिलाड़ियों को वहां न देखना शर्म की बात होगी, क्योंकि उनकी मौजूदगी से प्रतियोगिता और भी बेहतर हो जाएगी।'' 'द हंड्रेड' का आगामी सत्र 21 जुलाई से 16 अगस्त तक चलेगा, जबकि खिलाड़ियों की नीलामी 11 और 12 मार्च को होगी।

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।