महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारत की जीत पर दी प्रतिक्रिया, अमेरिका के साथ सूर्यकुमार की तारीफ की
महान सचिन तेंदुलकर ने टी20 विश्व कप के ओपनिंग मैच में भारत की अमेरिका पर 29 रनों से मिली जीत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि टीम इंडिया की शुरुआत तनावपूर्ण थी, हालांकि अंत शांत रहा। उन्होंने अमेरिका की टीम की सराहना की।
महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भारतीय टीम की अमेरिका के खिलाफ 29 रनों की जीत की प्रशंसा की है। भारत ने शनिवार को टी20 विश्व कप के अपने पहले मुकाबले में अमेरिका को मात दी। सचिन तेंदुलकर ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार के प्रदर्शन पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। अमेरिका की टीम ने भी दिग्गज क्रिकेटर को इम्प्रेस किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पावरप्ले में ही अपने 4 बड़े हिटर को गंवा दिया था लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार यादव की 49 गेंद में 84 रनों की पारी की मदद से टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 161 रन बनाए।
सचिन तेंदुलकर ने एक्स पर लिखा, ''टीम इंडिया के लिए तनावपूर्ण शुरुआत, लेकिन टीम इंडिया के लिए एक शांत अंत। जब नई टीमें इस तरह के बड़े मंच पर आगे बढ़ती हैं, तो क्रिकेट का वैश्विक विस्तार और भी तेज़ हो जाता है, अमेरिका ने कल यही किया, और उनकी ऊर्जा व उत्साह बहुत आशाजनक था! उन्होंने हमें कुछ घबराहट भरे पल जरूर दिए, लेकिन दबाव की स्थिति में सूर्यकुमार यादव के अनुभव और धैर्य ने भारत को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। हमारे गेंदबाजों ने बाकी काम पूरा कर दिया। बहुत अच्छा किया टीम इंडिया, जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा लगता है।"
खिताब के प्रबल दावेदार भारत के लिए सूर्यकुमार अपने घरेलू मैदान वानखेड़े स्टेडियम में दबाव भरी परिस्थिति में संभलकर खेलते हुए अंत तक डटे रहे। उन्होंने 49 गेंद की नाबाद पारी में 10 चौके और चार छक्के जड़े। इससे शीर्ष और मध्यक्रम में सामूहिक बल्लेबाजी नाकामी के बावजूद भारत नौ विकेट पर 161 रन बनाने में कामयाब रहा क्योंकि विकेटों के गिरने से एक समय ऐसा लग रहा था कि पारी बहुत जल्दी खत्म हो जाएगी।
इस लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 132 रन ही बना सकी। उसके लिए संजय कृष्णमूर्ति और शुभम रंजने ने 37-37 रन तथा मिलिंद कुमार ने 34 रन बनाए। भारत के नई गेंद के गेंदबाज अर्शदीप सिंह (18 रन देकर दो विकेट) और सिराज ने अच्छी शुरूआत की जिससे अमेरिका की टीम 10 ओवर में तीन विकेट पर 49 रन ही बना सकी।
भारतीय टीम के मुख्य तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अस्वस्थ होने के कारण सिराज को अंतिम एकादश में शामिल किया गया, वह दोनों गेंदबाजों में सबसे ज्यादा खतरनाक थे। उन्होंने अमेरिका के दोनों सलामी बल्लेबाज एंड्रीस गॉस (06) और साईतेजा मुक्कमल्ला (02) को आउट किया। उन्होंने पारी की आखिरी गेंद पर रंजने की पारी भी समाप्त की।
अर्शदीप (18 रन देकर दो विकेट) ने कप्तान मोनांक पटेल को शून्य पर आउट कर दिया जिससे अमेरिका की टीम चौथे ओवर में 13 रन पर तीन विकेट गंवाकर मुश्किल में आ गई।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



