टी20 विश्व कप पर दुनियाभर में बरस रहा छप्परफाड़ प्यार, ICC के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बढ़े 53% दर्शक
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को बताया कि 2026 टी20 विश्व कप के पहले छह मैच के बाद पिछले चरण की तुलना में उनके डिजिटल मंच पर वीडियो व्यूज में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने मंगलवार को बताया कि 2026 टी20 विश्व कप के पहले छह मैच के बाद पिछले चरण की तुलना में उनके डिजिटल मंच पर वीडियो व्यूज में 53 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।
बयान में विश्व संस्था ने कहा कि उनके डिजिटल प्लेटफॉर्म को कुल 647 मिलियन (64.7 करोड़) वीडियो व्यूज मिले।
दर्शकों की इस भारी बढ़ोतरी में नेपाल, संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका जैसे देशों का बड़ा योगदान रहा जिनकी राष्ट्रीय टीमें टूर्नामेंट में खेल रही हैं।
आईसीसी ने कहा, 'आईसीसी ऐप में 2024 के बाद यूजर्स की संख्या में 83 प्रतिशत की वृद्धि देखी है जबकि इसी दौरान आईसीसी वेबसाइट पर उपयोगकर्ताओं में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है।'
आईसीसी ने कहा, 'सबसे ज्यादा बढ़ोतरी पूर्ण सदस्यीय देशों से बाहर की टीम के प्रशंसकों की है। नेपाल ने रविवार को अपने ग्रुप सी मुकाबले में इंग्लैंड को कड़ी टक्कर दी। वह इस बढ़ोतरी के मामले में सबसे आगे रहा और इस दक्षिण-पूर्व एशियाई देश से उपयोगकर्ताओं में 442 प्रतिशत की शानदार वृद्धि हुई है।'
उन्होंने कहा, 'संयुक्त अरब अमीरात और अमेरिका में क्रमशः 196 प्रतिशत और 49 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई जो दर्शाता है कि यह टूर्नामेंट खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ाने में सक्षम है।'
आईसीसी ने बताया कि इस बढ़ोतरी में आईसीसी डॉट टीवी पर पहली बार गैर-अंग्रेज़ी कमेंट्री का योगदान अहम है जिसमें 'इंग्लैंड बनाम नेपाल मैच के लिए नेपाली भाषा में फीड और भारत बनाम अमेरिका मैच के लिए हिंदी भाषा फीड सबसे ज्यादा स्ट्रीम किए गए मैच रहे।
आईसीसी के बयान के अनुसार पहले छह मैच में भारत और श्रीलंका में कुल 1,16,595 दर्शक स्टेडियम में पहुंचे।
लेखक के बारे में
Chandra Prakash Pandeyचन्द्र प्रकाश पाण्डेय, असिस्टेंट एडिटर
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय वर्तमान में लाइव हिंदुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में करीब दो दशक का अनुभव रखने वाले चन्द्र प्रकाश को जटिल विषयों का सरल विश्लेषण करने में महारत हासिल है। बचपन में न्यूज के प्रति ऐसा प्रेम हुआ कि रात में रेडियो पर न्यूज बुलेटिन के दौरान पढ़ाई-लिखाई का अभिनय करते लेकिन कान और दिल-दिमाग ध्वनि तरंगों पर अटका रहता। तब क्या पता था कि आगे चलकर न्यूज की दुनिया में ही रचना-बसना है। रेडियो में कभी काम तो नहीं किया लेकिन उस विधा के कुछ दिग्गज प्रसारकों संग टीवी न्यूज की दुनिया में कदमताल जरूर किया। चन्द्र प्रकाश पाण्डेय ने टीवी पत्रकारिता से शुरुआत की। पेशे में पहला दशक टीवी न्यूज के ही नाम रहा जहां उन्होंने 'न्यूज24', 'श्री न्यूज', 'फोकस न्यूज', 'न्यूज वर्ल्ड इंडिया' और भोजपुरी न्यूज चैनल 'हमार टीवी' में अलग-अलग समय पर अलग-अलग भूमिकाएं निभाई। इस दौरान डेली न्यूज शो के साथ-साथ 'विनोद दुआ लाइव: आजाद आवाज' जैसे कुछ स्पेशल शो के लिए भी लेखन किया। अगस्त 2016 में उन्होंने 'नवभारत टाइम्स' के साथ डिजिटल जर्नलिज्म की दुनिया में कदम रखा। NBT में उन्होंने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, जियोपॉलिटिक्स, क्राइम, स्पोर्ट्स, कोर्ट से जुड़ी खबरों का लेखन-संपादन किया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनावों समेत महत्वपूर्ण विषयों पर कई स्पेशल सीरीज भी लिखी जिनमें लीगल न्यूज एक्सप्लेनर्स 'हक की बात' की एक लंबी श्रृंखला भी शामिल है। मार्च 2025 से वह लाइव हिंदुस्तान में शब्दाक्षरों के चौके-छक्के जड़ रहे हैं।
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय मूल रूप से यूपी के देवरिया के रहने वाले हैं। गांव की मिट्टी में पलते-बढ़ते, खेत-खलिहान में खेलते-कूदते इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई की। उसके बाद मैथमेटिक्स का छात्र 'राजनीति कला है या विज्ञान?' में उलझ गया। बी.ए. और बी. एड. की पढ़ाई के बाद पत्रकारिता की ओर रुझान बढ़ा और मॉस कम्यूनिकेशंस में मास्टर्स किया। अभी भी सीखने-समझने का सतत क्रम जारी है।
और पढ़ें



