भारत के हाथों करारी हार से न्यूजीलैंड ने क्या सीखा? ग्लेन फिलिप्स बोले- सुपर-8 राउंड से पहले…

Feb 17, 2026 08:40 pm ISTMd.Akram चेन्नई, भाषा
share Share
Follow Us on

न्यूजीलैंड ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 राउंड में एंट्री कर ली है। न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप से पहले भारत के खिलाफ सीरीज से अच्छी तैयारी हुई।

भारत के हाथों करारी हार से न्यूजीलैंड ने क्या सीखा? ग्लेन फिलिप्स बोले- सुपर-8 राउंड से पहले…

न्यूजीलैंड के हरफनमौला ग्लेन फिलिप्स का मानना है कि मेजबान भारत के खिलाफ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलने से उनकी टीम को मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में परिस्थितियों को समझने और खुद को ढालने में काफी मदद मिली है। न्यूजीलैंड ने टी20 विश्व कप से पहले भारत दौरे पर पांच मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय और तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेली थी, जिसने उन्हें उपमहाद्वीप के हालात का अच्छा अनुभव मिला। न्यूजीलैंड ने वनडे सीरीज 2-1 से जीती थी जबकि टी20 सीरीज में 1-4 से करारी हार का मुंह देखा।

न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा और यूएई जैसी टीमों वाले चुनौतीपूर्ण ग्रुप से मंगलवार को सुपर आठ चरण के लिए क्वालीफाई किया। टीम ने चार में से तीन मुकाबले जीते, जबकि उसकी एकमात्र हार दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रही। फिलिप्स ने कनाडा पर आठ विकेट की जीत के बाद कहा, “भारत दौरे पर हमें अच्छी तैयारी का मौका मिला और यहां की परिस्थितियों के बारे में काफी कुछ सीखने को मिला। यहां हालांकि हालात कुछ अलग हैं, जो हमारे लिए अच्छा है। हमें लगातार खुद को ढालना पड़ा। जिन टीमों के खिलाफ हम खेले उन्होंने बेहतरीन बल्लेबाजी की और हमें दबाव में डाला। यह सुपर आठ चरण से पहले हमारे लिए फायदेमंद है।”

चेन्नई और अहमदाबाद में अपने ग्रुप मैच खेलने के बाद न्यूजीलैंड सुपर आठ मुकाबलों के लिए श्रीलंका रवाना होगा। फिलिप्स ने कहा, “श्रीलंका की परिस्थितियां फिर से अलग होंगी। टूर्नामेंट का यह चरण इस बात पर निर्भर करेगा कि कौन सी टीम सबसे ज्यादा संयम बनाए रख सकती है।'' उन्होंने कहा, '' टी20 क्रिकेट में भले लंबी रणनीति की बात न हो, लेकिन खासकर तब जब पिचें टूटने लगें, यह अहम होगा कि कौन अपनी भावनाओं पर सबसे ज्यादा नियंत्रण रखता है।”

कनाडा के खिलाफ फिलिप्स ने 36 गेंदों पर नाबाद 76 रन की विस्फोटक पारी खेली और रचिन रविंद्र (39 गेंदों पर 59 रन) के साथ 146 रन की मैच विजयी अटूट साझेदारी की। रविंद्र के प्रदर्शन पर फिलिप्स ने कहा, "वह शानदार क्रिकेटर हैं। क्रिकेट में कौशल स्थायी होती है और फॉर्म अस्थायी। उसके लिए लय हासिल करना समय की बात थी।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram

मोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार

परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।


अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।


विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;