Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup dream over again for Sanju Samson Captain Suryakumar Yadav confirms definitely Ishan Kishan to open
संजू सैमसन के लिए शुरू होने से पहले खत्म हो गया T20 World Cup 2026, कप्तान सूर्या ने कर दिया कन्फर्म!

संजू सैमसन के लिए शुरू होने से पहले खत्म हो गया T20 World Cup 2026, कप्तान सूर्या ने कर दिया कन्फर्म!

संक्षेप:

संजू सैमसन के लिए टी20 वर्ल्ड कप 2026 शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। इसके पीछे का कारण ये है कि वे अब न तो मैन ओपनर रहे हैं और न ही मैन विकेटकीपर इसकी बानगी हमें वार्मअप मैच में देखने को मिल चुकी है।

Feb 05, 2026 08:58 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2024 विनिंग टीम का हिस्सा संजू सैमसन थे। हालांकि, वह उन 3 खिलाड़ियों में शामिल थे, जिन्हें पूरे टूर्नामेंट में एक भी मैच भारतीय टीम के लिए खेलने का मौका नहीं मिला था। हालांकि, T20 विश्व कप 2026 के लिए जब टीम चुनी गई तो ऐसा लगा कि संजू सैमसन इस बार तो विश्व कप पक्का खेलेंगे, लेकिन एक बार फिर से संजू सैमसन के लिए टी20 विश्व कप 2026 शुरू होने से पहले ही खत्म हो गया है। इसकी पुष्टि टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी कर दी है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दरअसल, बुधवार 4 फरवरी को जब भारतीय टीम नवी मुंबई में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 विश्व कप 2026 के अपने एकमात्र वार्मअप मैच में खेलने उतरी थी तो एक नई ओपनिंग जोड़ी मैदान पर थी। अभिषेक शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने ईशान किशन उतरे थे। वही ईशान किशन, जिन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के आखिरी मुकाबले में कोच और कप्तान ने विकेटकीपिंग के दस्ताने भी सौंप दिए थे। उस मैच में संजू सैमसन से विकेटकीपिंग छिनी और अब ओपनिंग भी छिन गई है।

टॉस के दौरान कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कन्फर्म किया था कि टॉप ऑर्डर में बदलाव होगा। उन्होंने कहा था कि निश्चित तौर पर ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करेंगे। ये बात संजू सैमसन के लिए एक सेटबैक रही, क्योंकि जो खिलाड़ी दूसरी टीमों को पानी मांगने पर मजबूर करने वाला था, वह अब अपनी टीम को पानी पिलाने पर मजबूर होगा। जब टी20 विश्व कप और न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम चुनी गई थी तो संजू सैमसन मैन ओपनर और मैन विकेटकीपर थे, लेकिन अब बैकअप ओपनर और बैकअप विकेटकीपर के तौर पर टूर्नामेंट शुरू करेंगे।

सैमसन के इस डिमोशन की पीछे की वजह कोई रणनीति या पक्षपात नहीं, बल्कि वह खुद एक कारण हैं। पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज में सैमसन ने सभी मैचों में अभिषेक शर्मा के साथ ओपनिंग की, लेकिन रन बनाए सिर्फ 46। सीरीज में उनका औसत 9.20 का था। 135.29 का स्ट्राइक रेट उनका रहा। 6 चौके और 2 छक्के पूरी सीरीज में उनके बल्ले से निकले। वहीं, अभिषेक शर्मा ने 5 मैचों में 182 रन बनाए, बावजूद इसके कि वे दो मैचों में शून्य पर आउट हुए। ईशान किशन जो नंबर 3 पर खेले। उन्होंने 4 मैचों में 215 रन बनाए। कप्तान सूर्यकुमार यादव, जो इस सीरीज से पहले आउट ऑफ फॉर्म थे, उन्होंने 5 मैचों में 242 रन बनाए।

एशिया कप 2025 से पहले संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपन कर रहे थे। कुछ दमदार पारियां साथ में दोनों ने खेलीं और परफेक्ट जोड़ी उनकी लगी। हालांकि, बांग्लादेश के खिलाफ 2024 में टी20 सीरीज में उनको ड्रॉप करने की बात हो रही थी, लेकिन उन्होंने शतक जड़कर अपनी जगह बचाई और अगले करीब दर्जनभर मैचों में भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। एशिया कप 2025 में उन्हें मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करनी पड़ी। कॉम्बिनेशन की वजह से अगली सीरीजों में वह प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप भी हुए।

उस दौरान शुभमन गिल लगातार फ्लॉप होते चले गए। ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ आखिरी मैच में संजू सैमसन को ओपनिंग करने का मौका मिला, जहां उन्होंने 22 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद जब टी20 विश्व कप के लिए टीम का चयन हुआ तो सिलेक्टर्स ने उपकप्तान और ओपनर शुभमन गिल को ड्रॉप किया और सैमसन को मैन ओपनर और मैन विकेटकीपर के तौर पर चुना और उनके बैकअप के तौर पर ईशान किशन को चुना। ईशान किशन को तिलक वर्मा के चोटिल होने पर नंबर 3 पर मौका मिला और उन्होंने आतिशी पारियां खेलकर सभी का ध्यान खींचा, जिसके कारण संजू सैमसन अब टी20 विश्व कप में शायद नजर नहीं आएंगे। अगर अभिषेक और ईशान में किसी को चोट लगती है तो शायद सैमसन को मौका मिल सकता है, लेकिन इसके अलावा कोई चांस सैमसन को मिलता नजर नहीं आ रहा है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।