Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup Day 1 Schedule India vs USA Live Streaming Pakistan Will Face Netherlands in 1st Match WI vs SCO
टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन का शेड्यूल कर लीजिए नोट, भारत-पाकिस्तान करेंगे अभियान का आगाज

टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन का शेड्यूल कर लीजिए नोट, भारत-पाकिस्तान करेंगे अभियान का आगाज

संक्षेप:

T20 World Cup Day 1 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन कुल तीन मैच खेले जाएंगे। इस दौरान भारत-पाकिस्तान की टीमें एक्शन में नजर आएंगी।

Feb 06, 2026 01:36 pm ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup Day 1 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज शनिवार, 7 फरवरी से होने जा रहा है। पहले दिन भारत, पाकिस्तान और वेस्टइंडीज जैसी बड़ी टीमें एक्शन में होगी। पाकिस्तान ने पहले ही भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट कर टूर्नामेंट का माहौल गर्म कर दिया है। भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। उससे पहले दोनों टीमों को ही लीग स्टेज के 2-2 मुकाबले खेलने हैं। उम्मीद है उससे पहले पाकिस्तान अपने फैसले से पलटेगा ताकि टूर्नामेंट का रोमांच बढ़ सके। आईए एक नजर टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन के शेड्यूल पर एक नजर डालते हैं-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

टी20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल (7 फरवरी)

पहला मैच- पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स, सुबह 11 बजे से कोलंबो में

दूसरा मैच- वेस्टइंडीज वर्सेस स्कॉटलैंड, दोपहर 3 बजे से कोलकाता में

तीसरा मैच- इंडिया वर्सेस यूएसए, शाम 7 बजे से मुंबई में

टी20 वर्ल्ड कप लाइव स्ट्रीमिंग

पाकिस्तान वर्सेस नीदरलैंड्स, वेस्टइंडीज वर्सेस स्कॉटलैंड और इंडिया वर्सेस यूएसए सभी मुकाबलों की लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर उठा सकते हैं। वहीं टीवी पर इन तीनों मुकाबलों का लाइव टेलिक्साट स्टार स्पोर्ट्स पर होगा।

टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन के मैचों का स्क्वॉड

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, इशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रित बुमरा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, एक्सर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह

यूएसए: मोनांक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज़ गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शयान जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्टुश केनजिगे, शैडली वान शल्कविक, सौरभ नेत्रावलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, नोआ क्रोज़, बास डी लीडे, आर्यन दत्त, फ्रेड क्लासेन, काइल क्लेन, माइकल लेविट, ज़ैक लायन-कैशेट, मैक्स ओ'डोड, लोगान वैन बीक, टिम वैन डेर गुगटेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, पॉल वैन मीकेरेन, साकिब जुल्फिकार

पाकिस्तान: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक

वेस्टइंडीज: शाई होप (कप्तान), शिम्रोन हेटमायर, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जेसन होल्डर, अकील होसेन, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, गुडाकेश मोटी, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

स्कॉटलैंड: रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस, ब्रैडली करी, ओलिवर डेविडसन, क्रिस ग्रीव्स, ज़ैनुल्लाह इहसन, माइकल जोन्स, माइकल लीस्क, फिनेले मैक्रेथ, ब्रैंडन मैकमुलेन, जॉर्ज मुन्से, सफयान शरीफ, मार्क वॉट, ब्रैडली व्हील। यात्रा रिजर्व: जैस्पर डेविडसन, जैक जार्विस, गैर-यात्रा रिजर्व: मैकेंज़ी जोन्स, क्रिस मैकब्राइड, चार्ली टियर

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।