युवराज सिंह के नाम पर रखा गया कनाडा के इस खिलाड़ी का नाम, एक बड़े ख्वाब पर टिकी है नजर
कनाडा क्रिकेट टीम के बल्लेबाज युवराज सिंह सामरा के नाम का युवराज सिंह से कनेक्शन है। सामरा बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के स्कॉड का हिस्सा हैं।

युवराज सिंह सामरा कनाडा क्रिकेट टीम के बाएं हाथ के बल्लेबाज हैं। वह ताबड़तोड़ बैटिंग करते हैं। उन्हें बॉल को जोर से मारना पसंद है। वह बहामास के खिलाफ 15 गेंदों में फिफ्टी लगा चुके हैं, जो नेशनल रिकॉर्ड है। 19 वर्षीय सामरा कनाडा के लिए अब तक आठ वनडे, 16 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। उनके नाम का भारत के पूर्व धाकड़ ऑलराउंडर युवराज सिंह से कनेक्शन है। सामरा ने खुलासा किया कि उनके पिता ने भारतीय ऑलराउंडर के नाम पर ही उनका रखा। सामरा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के स्कॉड का हिस्सा हैं। कनाडा ग्रुप डी में साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, यूएई और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ है।
युवराज सिंह से मिल चुके हैं सामरा
समरा टी20 वर्ल्ड कप में 12 गेंदों में फिफ्टी लगाने वाले युवराज सिंह से मिल चुके हैं। ईएसपीएनक्रिकइन्फो के अनुसार, सामरा ने कहा, “मेरे पिता भी थे। पिता ने उन्हें (युवराज सिंह) नाम के बारे में बताया।उन्होंने कहा, ओह, यह अच्छा है, वह बस हंस रहे थे। मुझे याद नहीं कि यह कब की बात है। तब वह शायद टोरंटो नेशनल्स के लिए (2019 में) खेले थे। और फिर मैं उनसे तब मिला जब सुपर 60 शुरू (2025 में) हुआ। यह कमाल है कि वह बॉल को कैसे हिट करते हैं। उन्हें देखना देखना वाकई बहुत मजेदार है। मेरे पिता हमेशा चाहते हैं कि मैं उनकी कॉपी करूं। लेकिन मैं हमेशा कहता हूं कि मैं अपना वर्जन बनना चाहता हूं।”
एक बड़े ख्वाब पर टिकी है नजर
सामरा की नजर एक बड़े ख्वाब पर टिकी है। वह आईपीएल समेत दुनियाभर की लीग में खेलना चाहते हैं। उन्होंने कहा, ‘’मैं इस वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता है और मैं फ्रेंचाइजी लीग खेलना चाहता हूं। यही मेरा मुख्य लक्ष्य है। मैं दुनियाभर की लगभग सभी लीग खेलने वाला पहले कनाडाई बनना चाहता हूं। मैं 19 साल का हूं और मुझे लगता है कि मुझमें ऐसा करने का टैलेंट है। मेरे पापा चाहते हैं कि मैं इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में मुंबई इंडियंस के लिए खेलूं। आईपीएल में कौन नहीं खेलना चाहता? सीपीएल, मेजर लीग में खेलना चाहता हूं।'' सामरा अक्टूबर 2023 में एज-ग्रुप में खेल रहे थे। उन्होंने मार्च 2025 में इंटरनेशनल डेब्यू किया।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय




