बॉयकॉट से पाकिस्तानी कप्तान भी परेशान, सलमान ने कहा- बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं देंगे
पाकिस्तान के टी20 कप्तान सलमान अली आगा ने कोलंबो में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम भारत के खिलाफ मैच बॉयकॉट और इससे जुड़े ऑफ-फील्ड विवादों से जुड़े शोर-शराबे को पूरी तरह अनदेखा कर रही है। टीम का फोकस सुपर-8 पर है।

पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने शुक्रवार को कहा कि भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार से जुड़ी बाहरी आवाजों पर ध्यान नहीं देकर उनकी टीम टी20 विश्व कप ग्रुप चरण के सारे मैच जीतकर सुपर आठ में जगह बनाने की कोशिश करेगी। पाकिस्तान ने 2009 में खिताब जीता था। सुरक्षा कारणों से भारत में खेलने से इनकार की वजह से विश्व कप से बाहर हुई बांग्लादेश टीम के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ ग्रुप मैच खेलने से इनकार कर दिया है।
यह पूछने पर कि वह हालात से कैसे निपटेंगे, सलमान ने पत्रकारों से कहा ,''उस पर ध्यान नहीं देकर। हम एक टीम के रूप में उस पर बात नहीं करते और टीम से बाहर हो रही चीजों को नहीं देखते। हम यही कर सकते हैं । हम इस पर ध्यान नहीं देकर अपने प्रदर्शन पर फोकस करेंगे।''
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों के प्रति एकजुटता दिखाते हुए पिछले साल सितंबर से भारतीय क्रिकेट टीमों ने अंतरराष्ट्रीय मैचों में पाकिस्तानी टीमों से हाथ नहीं मिलाने की रणनीति अपनाई है। सलमान ने कहा ,'' हम आहत महसूस नहीं करते लेकिन खेल के लिये यह अच्छा नहीं है। ऐसी चीजें नहीं होनी चाहिये।'
उन्होंने कहा ,'' बचपन से मैने यही देखा है कि लोग यही प्रयास करते हैं कि खेल को कैसे बेहतर बनाया जाये । हम कुछ हद तक रोलमॉडल हैं। अगर आप ऐसा करेंगे तो कल को बच्चे भी यही करेंगे। इसलिये मुझे लगता है कि ये चीजें नहीं होनी चाहिये। रोलमॉडल यह सब नहीं करते हैं ।'' भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार के कारण पाकिस्तान को दो अंक गंवाने पड़ेंगे यानी सुपर आठ में जाने के लिये उसे बाकी सारे मैच जीतने होंगे। ग्रुप में भारत और पाकिस्तान के अलावा नीदरलैंड, अमेरिका और नामीबिया हैं।
यह पूछने पर कि क्या टीम पर जीत का दबाव है, सलमान ने कहा ,'' कोई दबाव नहीं है क्योंकि आईसीसी टूर्नामेंट में हर मैच जीतना होता है। हम यहां यही सोचकर आये थे कि सभी मैच जीतेंगे ।'' भारत . पाकिस्तान मैचों को लेकर विवाद के बारे में उन्होंने कहा ,'' पिछले दो टूर्नामेंटों में हमसे क्रिकेट के अलावा दूसरी बातें पूछी गई जो अच्छा नहीं है।''
उन्होंने कहा ,'' हम यहां एक खिलाड़ी के रूप में आये हैं और क्रिकेट खेलने तथा क्रिकेट पर बात करने आये हैं । उसी पर बात करें तो अच्छा होगा । एक टीम और व्यक्तिगत तौर पर भी हम कोशिश करते हैं कि इन चीजों का हम पर असर नहीं हो । यही हमारे और हमारे खेल के लिये अच्छा है ।''

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





