
टी20 विश्व कप: चोटिल हसरंगा की जगह ऑलराउंडर हेमंथा श्रीलंका की टीम में शामिल
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को मौजूदा टी20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है। श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर दुशान हेमंथा को मौजूदा टी20 विश्व कप के लिए चोटिल वानिंदु हसरंगा की जगह श्रीलंका की टीम में शामिल किया गया है।
श्रीलंका के स्पिन गेंदबाज हसरंगा आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच के दौरान चोटिल हो गए थे जिसके कारण वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।
पांच वनडे और तीन टी20 मैच खेल चुके 31 वर्षीय हेमंथा उनकी जगह लेंगे। टीम का अगला मैच गुरुवार को ओमान के खिलाफ होगा।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने एक विज्ञप्ति में कहा, 'आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने ने वानिंदु हसरंगा के स्थान पर दुशान हेमंथा को श्रीलंका की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है।'
आईसीसी ने न्यूजीलैंड के चोटिल माइकल ब्रैसवेल की जगह किसी अन्य खिलाड़ी को टीम में शामिल करने की अनुमति दे दी है। न्यूजीलैंड ने अभी तक इस खिलाड़ी का नाम उजागर नहीं किया है।
टी20 विश्व कप की प्रतियोगिता तकनीकी समिति में आईसीसी के महाप्रबंधक वसीम खान, गौरव सक्सेना, हेमांग अमीन और शॉन पोलॉक शामिल हैं।
हसरंगा को रविवार को आयरलैंड के खिलाफ श्रीलंका के शुरुआती मैच के दौरान बाईं मांसपेशियों में खिंचाव आ गया था।
माइकल ब्रेसवेल को न्यूजीलैंड के टूर्नामेंट के शुरुआती मैच से पहले अभ्यास के दौरान पिंडली में चोट लग गई। यह मैच आठ फरवरी को चेन्नई में अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया था।
न्यूजीलैंड क्रिकेट ने एक बयान में कहा, "ब्रेसवेल पिछले महीने भारत के खिलाफ तीसरे वनडे में लगी पिंडली की चोट से उबर चुके थे, लेकिन रविवार को अभ्यास के दौरान मांसपेशी दोबारा चोटिल हो गई।"
बयान में आगे कहा गया, "जांच के बाद चोट की पुष्टि हुई है और उनके पूरी तरह फिट होने में लगभग तीन सप्ताह का समय लग सकता है।"
ऑफ स्पिन ऑलराउंडर कोल मैककॉन्ची, तेज गेंदबाज बेन सीयर्स के साथ रिजर्व के तौर पर टीम से जुड़ने के लिए भारत आएंगे।






