SA vs AFG मैच में डबल सुपर ओवर के करंट से हिले कप्तान मारक्रम, बोले- फिर भी मैंने ऐसा किया
साउथ अप्रीका बनाम अफगानिस्तान मैच में डबल सुपर ओवर के करंट से कप्तान एडेन मार्करम मार्करम हिल गए। जानिए, हारी हुई बाजी जीतने के बाद मार्करम ने क्या कुछ कहा?

एडेन मारक्रम की अगुवाई वाली साउथ अफ्रीका टीम की बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सांसें अटक गईं। अफगानिस्तान का खिलाफ ना सिर्फ मैच टाई हुआ बल्कि सुपर ओवर भी टाई हो गया। रिजल्ट दूसरे ओवर में जाकर निकला। साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 187/6 का स्कोर खड़ा और साउथ अफ्रीका ने भी 19.4 ओवर में इतने ही रन बनाए। लुंगी एनगिडी द्वारा डाले गए पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए थे। वहीं, दूसरे ओवर में स्पिनर केशव महाराज ने गेंदबाजी की, जिसमें साउथ अफ्रीका ने 23 रन डिफेंड किए। रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के लगाकर रोमांच बढ़ा दिया था। एक समय लगा की तीसरे ओवर भी देखने को मिलेगा। हालांकि, महाराज ने अंतिम गेंद पर गुरबाज को कैच आउट करा दिया। मैच में डबल सुपर ओवर के करंट से कप्तान मारक्रम हिल गए।
एडेन मार्करम ने फिर भी ऐसा किया
मारक्रम ने हारी हुई बाजी जीतने के बाद कहा, ''इसे शब्दों में बयां करना काफी मुश्किल है।कड़ा मुकाबला रहा। टीमें काफी प्रेशर डालती हैं और जब आप खुद पर प्रेशर डालना शुरू करते हैं तो मुश्किलें और बढ़ जाती है। जीत और पॉइंट्स के लिए शुक्रगुजार हूं। सुपर ओवर में आप अपने सबसे कॉन्फिडेंट खिलाड़ियों को चुनते हैं। पहले ओवर में लुंगी एनगिडी से ज्यादा गलती नहीं हुई लेकिन अफगानिस्तान ने अच्छा स्कोर बनाया। केशव महाराज के साथ भी यही कहानी रही। बतौर स्पिनर डिफेंड करना कठिन है। फिर भी मैंने उन्हें सपोर्ट किया। मैंने खिलाड़ियों से कहा कि अच्छा टारगेट है लेकिन हमें चुनौती का सामना करना होगा। मैं इससे पूरी तरह सहज नहीं था और मुझे लगा कि हमने कुछ मौके गंवा दिए। कुछ क्षेत्र हैं जिनमें हमें सुधार करने करने की जरूरत है। छोटे-छोटे फेज इस फॉर्मेट में बहुत कुछ जोड़ते हैं। इस तरह के गेम से आप यही पॉजिटिव ले सकते हैं कि आपको ऐसे मैच जीतने चाहिए।''
साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोमांच हार के बाद अफगानिस्तान की सुपर आठ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगा है। साउथ अफ्रीका के दो मैचों में चार अंक हो गए हैं जबकि अफगानिस्तान की यह लगातार दूसरी हार है। उसे अगले चरण में जाने के लिए न सिर्फ अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे बल्कि अन्य मैच के रिजल्ट भी अनुकूल रहने के लिए दुआ करनी होगी। अफगानिस्तान लक्ष्य हासिल करने की स्थिति में था लेकिन लगातार विकेट गंवाने के कारण उसे नुकसान हुआ। उसकी तरफ से गुरबाज ने 42 गेंद पर 84 रन बनाए जिसमें चार चौके और सात छक्के शामिल हैं। दक्षिण अफ्रीका के लिए एनगिडी ने 26 रन देकर तीन विकेट लिए।
इससे पहले रयान रिकेल्टन ने 28 गेंद पर 61 रन की तूफानी पारी खेली जिसमें पांच चौके और चार छक्के शामिल हैं। क्विंटन डीकॉक ने 41 गेंद पर पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। कप्तान मारक्रम (5) के जल्दी आउट होने के बाद इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 114 रन की साझेदारी की। रिकेल्टन और डीकॉक के अलावा डेवाल्ड ब्रेविस ने 23, मिलर ने नाबाद 20 और मार्को यानसन ने 16 रन का योगदार दिया। अफगानिस्तान की तरफ से उमरजई ने 41 रन देकर तीन और कप्तान राशिद खान ने 28 रन देकर दो विकेट लिए।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



