टी20 विश्व कप 2026: तीसरी बार चैंपियन बनने के सपने के साथ मैदान पर उतरेंगे सूर्यकुमार यादव
पूरे देश में क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से ट्रॉफी जीते। इस मोड़ पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी भावनाओं को साझा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूरी टीम का ध्यान केवल विश्व कप जीतने पर है।

आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 अब अपने सबसे रोमांचक दौर में पहुंच गया है, जहां भारतीय टीम की नजरें एक बार फिर इतिहास रचने पर टिकी हैं। पूरे देश में क्रिकेट का खुमार छाया हुआ है और प्रशंसकों को उम्मीद है कि टीम इंडिया एक बार फिर से ट्रॉफी जीते। इस महत्वपूर्ण मोड़ पर भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपनी भावनाओं को साझा किया है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि पूरी टीम का ध्यान केवल एक ही लक्ष्य पर केंद्रित है और वह है विश्व विजेता का खिताब हासिल करना।
भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 मुकाबले से पहले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच की पूर्व संध्या पर पत्रकारों से बात करते हुए अपने विजन के बारे में कहा भारत को तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप जिताना उनका सबसे बड़ा सपना है। उन्होंने देशवासियों से समर्थन की अपील करते हुए कहा कि इस चुनौतीपूर्ण यात्रा में जनता का प्यार और आशीर्वाद ही खिलाड़ियों को नई ताकत और प्रेरणा देगा। सूर्या का मानना है कि जो लोग वास्तव में भारत को विश्व चैंपियन बनते देखना चाहते हैं, वे निश्चित रूप से टीम को अपनी दुआएं देंगे, जिससे खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा होगा।
हालांकि, इस सपने को हकीकत में बदलने की राह में कुछ बड़ी चुनौतियां भी सामने खड़ी हैं। पिछले मैचों के आंकड़ों पर गौर करें तो भारतीय मध्यक्रम की बल्लेबाजी की गति कुछ धीमी रही है। खुद सूर्यकुमार यादव, जिनका करियर स्ट्राइक रेट 163.17 का है, इस टूर्नामेंट में अब तक 136.13 की दर से रन बना पाए हैं। इसके अलावा, टीम के बल्लेबाजों को स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते हुए देखा गया है, जो बीच के ओवरों में रन गति को बढ़ाने में बाधा बन रहे हैं।
रविवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाला मुकाबला भारत के लिए अग्निपरीक्षा की तरह होगा।दोनों टीमें अब तक टूर्नामेंट में अजेय रही हैं, जिससे यह मैच और भी रोमांचक बनने की उम्मीद है। जहां एक ओर सूर्यकुमार यादव अपने नेतृत्व में टीम को गौरव दिलाना चाहते हैं, वहीं दूसरी ओर दक्षिण अफ्रीका की टीम पिछले साल के फाइनल की हार का बदला लेने के इरादे से उतरेगी।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



