T20 World Cup 2026: कैसा रहा ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल का हाल? ग्रुप 1 में अभी हैं सेमीफाइनल के 2 दावेदार

Mar 01, 2026 08:13 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 फेज के ग्रुप 2 के सभी मैच खेले जा चुके हैं। पाकिस्तान और श्रीलंका की टीम एलिमिनेट हो चुकी है, जबकि इंग्लैंड के बाद न्यूजीलैंड ने क्वालीफाई किया है। पॉइंट्स टेबल के बारे में जान लीजिए। 

T20 World Cup 2026: कैसा रहा ग्रुप 2 की पॉइंट्स टेबल का हाल? ग्रुप 1 में अभी हैं सेमीफाइनल के 2 दावेदार

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 के आखिरी दो मैच बाकी हैं। ग्रुप 2 के सभी मुकाबले इस फेज के खेले जा चुके हैं। चार टीमें इस ग्रुप का हिस्सा थीं। इनमें श्रीलंका, पाकिस्तान, इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम का नाम शामिल था। इनमें से श्रीलंका और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है, जबकि इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। ग्रुप 2 के सुपर 8 के सभी मैच होने के बाद कौन सी टीम किस पायदान पर है? ये जान लीजिए। ग्रुप 1 की पॉइंट्स टेबल का भी लेखा-जोखा आपको इस स्टोरी में मिलने वाला है।

पहले बात ग्रुप 2 की करते हैं, जिसके सारे मैच श्रीलंका में खेले गए। इंग्लैंड की टीम पहले स्थान पर रही, जिसने 3 में से 3 मैच जीते। दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड की टीम रही, जिसने 3 में से एक मैच जीता। एक मैच बेनतीजा रहा और एक मैच गंवाया। 3 पॉइंट्स और बेहतर नेट रन रेट की वजह से उन्हें सेमीफाइनल का टिकट मिल गया, जबकि इतने ही मैचों में इतने ही पॉइंट्स के बावजूद पाकिस्तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई, क्योंकि नेट रन रेट पाकिस्तान का अच्छा नहीं था। वहीं, सह-मेजबान श्रीलंका की टीम सुपर 8 फेज में एक मैच भी नहीं जीत पाई। उसे पहले मैच में इंग्लैंड, दूसरे मैच में न्यूजीलैंड और तीसरे मैच में पाकिस्तान से हार मिली।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTN/RNet RRPOINTS
1 (Q)इंग्लैंड3300+1.0966
2 (Q)न्यूजीलैंड3111+1.3903
3 (E)पाकिस्तान3111-0.1233
4 (E)श्रीलंका3030-1.9500

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 के ग्रुप 1 की बात करें तो साउथ अफ्रीका की टीम दो मैच जीतकर चार पॉइंट्स के साथ शीर्ष पर विराजमान है और टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। दूसरे पायदान पर वेस्टइंडीज है, जिसके खाते में 2 पॉइंट हैं और इतने ही पॉइंट भारत के खाते में हैं, लेकिन नेट रन रेट की वजह से वेस्टइंडीज दूसरे स्थान पर है। जिम्बाब्वे की टीम दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है। हालांकि, इस ग्रुप के दो मैच बाकी हैं, जो आज यानी रविवार 1 मार्च को खेले जाने हैं। इनमें एक मैच साउथ अफ्रीका वर्सेस जिम्बाब्वे और दूसरा मैच इंडिया वर्सेस वेस्टइंडीज है। दूसरा मैच क्वार्टर फाइनल की तरह है कि जो टीम जीतेगी, उसे सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा और संभावित तौर पर उसे दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई में इंग्लैंड से भिड़ना होगा।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1 (Q)साउथ अफ्रीका220+2.8904
2वेस्टइंडीज211+1.7912
3इंडिया211-0.1002
4 (E)जिम्बाब्वे202-4.4750
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।