2 टीम अंदर, 2 बाहर; टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस में भारत-पाकिस्तान समेत अब कौन-कौन?

Feb 27, 2026 08:39 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

T20 World Cup 2026 Semi Finals Scenario: सुपर-8 के अब 3 ही मैच बाकी है और टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने की रेस में 4 टीमें -भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड है। 

2 टीम अंदर, 2 बाहर; टी20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल की रेस में भारत-पाकिस्तान समेत अब कौन-कौन?

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच अपने चरम पर पहुंच रहा है। सेमीफाइनल के लिए इंग्लैंड के बाद अब साउथ अफ्रीका ने अपना टिकट कटा लिया है। वहीं श्रीलंका और जिम्बाब्वे की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। सेमीफाइनल के अब 2 स्पॉट बाकी है और रेस में अभी भी 4 टीमें -भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड- है। सुपर-8 के आखिरी दिन ही सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली चारों टीमों की तस्वीर साफ हो पाएगी, क्योंकि ग्रुप-1 में भारत और वेस्टइंडीज के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। वहीं न्यूजीलैंड की किस्मत अभी भी उनके हाथों में है, वहीं पाकिस्तान की उम्मीदें पूरी तरह से न्यूजीलैंड पर टिकी है। आईए एक नजर भारत, पाकिस्तान, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल समीकरण पर डालते हैं-

भारत और वेस्टइंडीज के बीच होगा वर्चुअल क्वार्टर फाइनल

साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर 9 विकेट से धमाकेदार जीत ने भारत के लिए सेमीफाइनल के दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। दरअसल, SA vs WI मैच से पहले भारत को नेट रन रेट काफी परेशान कर रहा था, मगर साउथ अफ्रीका की वेस्टइंडीज पर जीत ने भारत की सारी मुश्किलों को आसान बना दिया है। टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 72 रनों से मैच जीत सुपर-8 की पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। वहीं वेस्टइंडीज के भी 2 ही अंक है।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को सुपर-8 का आखिरी और सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाना है। इस मैच में जीत दर्ज करने वाली टीम ही 4 पॉइंट्स तक पहुंच पाएगी और उसे ही सेमीफाइनल का टिकट मिलेगा, वहीं हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। इसी वजह से IND vs WI मैच को वर्चुअल क्वार्टर फाइनल कहा जा रहा है।

न्यूजीलैंड पर टिकी पाकिस्तान की उम्मीदें

न्यूजीलैंड आज यानी शुक्रवार, 27 फरवरी को सुपर-8 का अपना आखिरी मैच इंग्लैंड के खेलने वाला है। कीवी टीम की किस्मत अभी तक अपने ही हाथों में है। अगर न्यूजीलैंड इंग्लैंड के खिलाफ जीत दर्ज करने में कामयाब रहता है तो वह 5 पॉइंट्स के साथ सेमीफाइनल में अपनी जगह बना लेगा और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा।

वहीं अगर न्यूजीलैंड को अगर आज इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ता है तो, पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल के दरवाजें खुल जाएंगे। दरअसल, न्यूजीलैंड हार के बाद 3 पॉइंट्स पर ही अटक जाएगा। वहीं पाकिस्तान को सुपर-8 का अपना आखिरी मैच श्रीलंका के खिलाफ खेलना है। पाकिस्तान अगर श्रीलंका को हराता है तो वह भी 3 पॉइंट्स तक पहुंच सकता है। ऐसे में सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाली टीम का फैसला नेट रन रेट के आधार पर होगा।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले GT vs RCB Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।