T20 World Cup 2026: 21 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन कहां? जानिए हर टीम का हाल

Feb 14, 2026 07:47 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 Points Table updated Who stands where in the standings after 21 matches Find out the status of each team

T20 World Cup 2026: 21 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में कौन कहां? जानिए हर टीम का हाल

T20 World Cup 2026 Points Table: शुक्रवार 13 फरवरी तक भारत और श्रीलंका में जारी आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 21 लीग मैच खेले जा चुके हैं। अभी तक कोई भी टीम आधिकारिक तौर पर सुपर 8 की रेस से बाहर नहीं हुई है, जबकि किसी भी टीम को सुपर 8 का टिकट नहीं मिला है। 20 टीमें टूर्नामेंट खेल रही हैं, जिनमें से 8 ही टीमें सुपर 8 में पहुंचेंगी। हालांकि, आज होने वाले कुछ मैचों से पता चलेगा कि कौन सी टीमें एलिमिनेट हो सकती हैं। इससे पहले जान लीजिए कि पॉइंट्स टेबल में किस टीम का हाल कैसा है।

सबसे पहले बात ग्रुप ए की करते हैं, जिसमें टीम इंडिया शीर्ष पर है, जिसने दो में से दो मैच जीते हैं। दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान भी दो में से दो मैच जीत चुका है, लेकिन 4-4 पॉइंट होने के बावजूद भारत इसलिए शीर्ष पर है, क्योंकि उसका नेट रन रेट बेहतर है। तीसरे पायदान पर यूएसए की टीम है, जिसने 3 में से एक मैच जीता है। यही हाल नीदरलैंड का है, जो 3 मैचों के बाद 2 अंक हासिल कर पाई है। सबसे आखिर में इस ग्रुप में नामीबिया है, जो दो मैच हार चुकी है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1भारत220+3.0504
2पाकिस्तान220+0.9324
3यूएसए312+0.5332
4नीदरलैंड312-1.3522
5नामीबिया202-2.8840

ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप में श्रीलंका की टीम शीर्ष पर है, जबकि दूसरे पायदान पर जिम्बाब्वे है। दोनों टीमें दो-दो मैच जीत चुकी हैं। श्रीलंका का नेट रन रेट बेहतर है। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया है, जो दो में से एक मैच हार गई है। आयरलैंड और ओमान की टीमें दो-दो मैच अपने हार चुकी हैं। इन दोनों टीमों का आज मुकाबला होना है, जो टीम हारेगी, वह एलिमिनेट हो जाएगी।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1श्रीलंका220+3.1254
2जिम्बाब्वे220+1.9844
3ऑस्ट्रेलिया211+1.1002
4आयरलैंड202-2.1750
5ओमान202-4.3060

ग्रुप सी पर नजर डालें तो यहां वेस्टइंडीज की टीम आपको शीर्ष पर नजर आएगी, जो पहले दोनों मैच जीतने में सफल हुई है। स्कॉटलैंड दूसरे स्थान पर है, जो 2 में से एक मैच जीत चुकी है। इटली भी 2 में से एक मैच जीतने में सफल हुई है। इंग्लैंड की टीम फिलहाल के लिए इस ग्रुप में चौथे पायदान पर है, जो दो में से एक मैच हारी है। नेपाल की टीम अपने पहले दोनों मैच हारकर पांचवें नंबर पर है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1वेस्टइंडीज220+1.6254
2स्कॉटलैंड211+0.9502
3इटली211-0.3522
4इंग्लैंड211-0.6502
5नेपाल202-1.8540

पॉइंट्स टेबल में ग्रुप डी में न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका का दबदबा देखने को मिला है। दोनों टीमें दो-दो मैच जीतकर पहले और दूसरे स्थान पर विराजमान है। न्यूजीलैंड का नेट रन रेट बेहतर है। यूएई इस ग्रुप में 2 में से एक मैच जीतने में सफल हुई है। अफगानिस्तान और कनाडा की टीम अपने पहले दो-दो मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1न्यूजीलैंड220+1.9194
2साउथ अफ्रीका220+1.4254
3यूएई211-1.0302
4अफगानिस्तान202-0.5550
5कनाडा202-1.5260
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;