T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में फेरबदल, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को पछाड़ा

Feb 10, 2026 04:26 pm ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा फेरबदल मंगलवार 10 फरवरी को हुए पहले मैच के बाद देखने को मिला। नीदरलैंड ने नामीबिया की टीम को धूल चटाई और इसी के साथ पाकिस्तान की टीम टॉप 2 से बाहर हो गई।

T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में फेरबदल, नीदरलैंड ने पाकिस्तान को पछाड़ा

T20 World Cup 2026 की पॉइंट्स टेबल में थोड़ा सा फेरबदल मंगलवार 10 फरवरी को हुए पहले मैच के बाद देखने को मिला। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम टी20 विश्व कप 2026 का 10वां लीग मैच नीदरलैंड और नामीबिया के बीच खेला गया। नीदरलैंड ने नामीबिया की टीम को बुरी तरह से धूल चटाई और इसी के साथ पाकिस्तान की टीम ग्रुप ए में टॉप 2 से बाहर हो गई। नीदरलैंड की टीम का नेट रन रेट पाकिस्तान की टीम से ज्यादा है, क्योंकि नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान को जैसे-तैसे जीत मिली थी, जबकि नीदरलैंड ने 18वें ओवर में ही नामीबिया को हरा दिया और ग्रुप ए में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।

ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें सबसे ऊपर भारत है, जिसने अभी तक एक ही मैच खेला है, लेकिन उसे बड़े अंतर से जीता है। दूसरे नंबर पर नीदरलैंड है, जिसने दो मैच खेले हैं, लेकिन एक ही मैच जीता है। हालांकि, नेट रन रेट नीदरलैंड का अब पाकिस्तान से बेहतर है। पाकिस्तान ने भी एक ही मैच खेला है, लेकिन नेट रन रेट पाकिस्तान का अच्छा नहीं है। ऐसे में टीम तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर नामीबिया की टीम है, जो पहला मैच नीदरलैंड से हारी है। एक ही मैच यूएसए ने भी खेला है, जो भारत के खिलाफ हारी है।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप ए का एक और मुकाबला आज यानी मंगलवार 10 फरवरी को खेला जाना है। पाकिस्तान और यूएसए के बीच कोलंबो में मुकाबला खेला जाएगा। अगर पाकिस्तान की टीम मुकाबला जीतती है तो फिर पहले नंबर पर पहुंच जाएगी, क्योंकि चार पॉइंट्स पाकिस्तान के खाते में हो जाएंगे। अगर यूएसए ने फिर से उलटफेर किया तो फिर पाकिस्तान की टीम चौथे पायदान पर भी खिसक सकती है और सुपर 8 में पहुंचना फिर पाकिस्तान के लिए मुश्किल हो जाएगा। यूएसए की ओर से ये बात भी कह दी गई है कि हम पर नहीं, बल्कि पाकिस्तान पर दबाव है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।