T20 World Cup 2026 से बाहर हो गई ये टीम, साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह की पक्की, देखें अंकतालिका

Feb 15, 2026 07:32 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 से एक टीम बाहर हो गई है, जबकि साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह लगभग पक्की कर ली है। 24 मैचों के बाद अंकतालिका कैसी है? ये जान लीजिए। आज इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होना है।

T20 World Cup 2026 से बाहर हो गई ये टीम, साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 में जगह की पक्की, देखें अंकतालिका

T20 World Cup 2026 Points Table: भारत और श्रीलंका में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2026 के कुल 24 लीग मैच शनिवार 14 फरवरी तक खेले जा चुके हैं। इन मुकाबलों के बाद सिर्फ एक ही टीम ऐसी है, जो सुपर 8 की रेस से आधिकारिक तौर पर बाहर हो गई है, जबकि एक टीम ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर उसे क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला है, क्योंकि उस ग्रुप से एक और टीम 6 अंकों तक पहुंच सकती है।

ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इसमें किसी भी तरह का बदलाव शनिवार को नहीं हुआ, क्योंकि ग्रुप ए का कोई भी मुकाबला शेड्यूल नहीं था। इस ग्रुप में भारत 4 अंक और बेहतर नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है दूसरे नंबर पर पाकिस्तान है। पाकिस्तान भी अपने पहले दोनों मैच जीत चुका है। तीसरे पायदान पर यूएसए की टीम है, जिसने 3 में से एक मैच जीता है। यही हाल नीदरलैंड का है, जो 3 मैचों के बाद 2 अंक हासिल कर पाई है। सबसे आखिर में इस ग्रुप में नामीबिया है, जो दो मैच हार चुकी है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1भारत220+3.0504
2पाकिस्तान220+0.9324
3यूएसए312+0.5332
4नीदरलैंड312-1.3522
5नामीबिया202-2.8840

ग्रुप बी की बात करें तो इस ग्रुप से ओमान की टीम टूर्नामेंट से एलिमिनेट हो गई है। 3 में से 3 मैच टीम हार चुकी है और सुपर 8 में पहुंचने के उसके सारे रास्ते बंद हो गए। एक मुकाबला ओमान का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बाकी है, लेकिन उस मैच के नतीजे का कोई असर ओमान के लिए सुपर 8 पर नहीं पड़ेगा। इस ग्रुप में श्रीलंका नंबर वन, जिम्बाब्वे नंबर 2 और ऑस्ट्रेलिया तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर आयरलैंड की टीम है, जो 3 में से एक मैच जीत पाई है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1श्रीलंका220+3.1254
2जिम्बाब्वे220+1.9844
3ऑस्ट्रेलिया211+1.1002
4आयरलैंड312+0.1502
5ओमान (E)303-4.5460

ग्रुप सी की बात करें तो इंग्लैंड की टीम फिर से टॉप 2 में पहुंचने में सफल हो गई है। हालांकि, इस ग्रुप में शीर्ष पर वेस्टइंडीज है, जो 2 में से दो मैच जीती है। इंग्लैंड ने 3 में से दो मैच जीते हैं। स्कॉटलैंड 3 में से एक मैच जीतकर तीसरे स्थान पर है। इटली ने दो में से एक मैच जीता है और नेपाल की टीम 2 मैच अपने हार चुकी है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1वेस्टइंडीज220+1.6254
2इंग्लैंड321-0.1434
3स्कॉटलैंड312+0.3592
4इटली211-0.3522
5नेपाल202-1.8540

ग्रुप डी की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो इस ग्रुप से साउथ अफ्रीका ने सुपर 8 के लिए लगभग क्वालीफाई कर लिया है। टीम पहले 3 मैच जीत चुकी है। नेट रन रेट भी अच्छा है, लेकिन इस ग्रुप में दो और टीमें 6 अंक हासिल कर सकती हैं। ऐसे में उन्हें क्वालीफिकेशन का टैग नहीं मिला है। न्यूजीलैंड दूसरे और यूएई तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर अफगानिस्तान और पांचवें पर कनाडा की टीम है, जो 2-2 मैच हार चुकी हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1साउथ अफ्रीका330+1.4776
2न्यूजीलैंड321+0.7014
3यूएई211-1.0302
4अफगानिस्तान202-0.5550
5कनाडा202-1.5260
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;