T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा, ये 6 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर

Feb 13, 2026 07:41 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

T20 World Cup 2026 Points Table में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। ग्रुप ए में भारत अब नंबर वन है। इसके अलावा चारों ग्रुप से मिलाकर 6 टीमें ऐसी हैं, जो सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं।

T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को पछाड़ा, ये 6 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर

T20 World Cup 2026 Points Table में गुरुवार 12 फरवरी को कई फेरबदल देखने को मिले। ग्रुप ए में टीम इंडिया ने फिर से नंबर वन की कुर्सी हासिल कर ली है और पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। श्रीलंका की टीम ग्रुप बी में शीर्ष पर विराजमान है, जबकि इंग्लैंड की टीम ग्रुप सी में चौथे स्थान पर खिसक गई है। ग्रुप डी में न्यूजीलैंड ने शीर्ष स्थान हासिल किया हुआ है। चारों ग्रुप से मिलाकर 6 टीमें ऐसी हैं, जो सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं।

दरअसल, ग्रुप फेज में अब तक 6 टीमें ऐसी हैं, जो कम से कम 2 मैच हार चुकी है। इनमें ग्रुप ए से यूएसए और नामीबिया की टीम शामिल है, जबकि ग्रुप बी से आयरलैंड और ओमान की टीम का नाम आता है, जो पहले दो मैच हार चुकी हैं। ग्रुप सी से नेपाल की टीम दो मुकाबले हार चुकी है और ग्रुप डी से अफगानिस्तान ने अपने पहले दो मैच हारे हैं। इन टीमों का आगे जाने का सपना लगभग चकनाचूर हो चुका है, क्योंकि दो हार और दो जीत वाली टीमें इस बार सुपर 8 में नहीं पहुंच पाएंगी।

ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल की बात करें तो टीम इंडिया 2 मैचों में 2 जीत के साथ टॉप पर है। पाकिस्तान ने भी दो मैच जीते हैं, लेकिन टीम दूसरे स्थान पर है, क्योंकि नेट रन रेट भारत का अच्छा है। तीसरे स्थान पर नीदरलैंड है, जो दो में से एक मैच जीत चुका है। यूएसए और नामीबिया ने अपने पहले दोनों-दोनों मैच गंवा दिए हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1भारत220+3.0504
2पाकिस्तान220+0.9324
3नीदरलैंड211+0.3562
4यूएसए202-1.5250
5नामीबिया202-2.8840

ग्रुप बी की बात करें तो श्रीलंका की टीम दो मैचों में दो जीत के साथ नंबर वन है। ऑस्ट्रेलिया ने एक मैच ही खेला है और उसे जीता है। कंगारू टीम दूसरे पायदान पर है। तीसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जो एक मैच जीती है और एक ही मैच उन्होंने खेला है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है और पांचवें पर ओमान। इन दोनों टीमों ने अपने पहले-पहले दोनों मैच गंवा दिए हैं।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1श्रीलंका220+3.1254
2ऑस्ट्रेलिया110+3.3502
3जिम्बाब्वे110+2.7022
4आयरलैंड202-2.1750
5ओमान202-4.3060

ग्रुप सी पर नजर डालें तो यहां वेस्टइंडीज की टीम सिंहासन पर बैठी है, जो दो मैच पहले जीत चुकी है। स्कॉटलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जो दो में से एक मैच जीत चुकी है। तीसरे नंबर पर इटली है, जो दो में से एक मैच जीती है। इंग्लैंड की टीम चौथे स्थान पर है, जो दो में से एक मैच हारी है और एक मैच जीती है। नेट रन रेट भी इस समय इंग्लैंड का खराब है। सबसे आखिरी पायदान पर इस ग्रुप में नेपाल है, जो दो मैच हार चुकी है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1वेस्टइंडीज220+1.6254
2स्कॉटलैंड211+0.9502
3इटली211-0.3522
4इंग्लैंड211-0.6502
5नेपाल202-1.8540

ग्रुप डी में न्यूजीलैंड की टीम नंबर वन की कुर्सी पर विराजमान है। साउथ अफ्रीका की टीम दूसरे नंबर पर है। दोनों टीमें पहले दो-दो मैच खेल चुकी हैं और सभी मुकाबले जीते हैं। दोनों के खाते में 4-4 पॉइंट हैं, लेकिन नेट रन रेट कीवी टीम का बेहतर है। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान है, जो दो मैच हार चुका है। चौथे नंबर पर यूएई और पांचवें पर कनाडा हैं, जो एक-एक मैच खेले हैं और उनको गंवाया है।

POSTEAMPLAYEDWONLOSTNet RRPOINTS
1न्यूजीलैंड220+1.9194
2साउथ अफ्रीका220+1.4254
3अफगानिस्तान202-0.5550
4यूएई101-2.7630
5कनाडा101-2.8500
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।