Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़T20 World Cup 2026 Points Table Afghanistan Ireland and USA Cricket Team almost out of super 8 race know Indias position
T20 World Cup: अफगानिस्तान समेत ये 3 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर, जानिए क्या है भारत का हाल

T20 World Cup: अफगानिस्तान समेत ये 3 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर, जानिए क्या है भारत का हाल

संक्षेप:

T20 World Cup 2026 Points Table: अफगानिस्तान समेत 3 टीमें सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर हो चुकी हैं, क्योंकि इन्होंने 2-2 मुकाबले ग्रुप फेज में गंवा दिए हैं। भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम का हाल इस समय कैसा है?

Feb 12, 2026 07:25 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

T20 World Cup 2026 Points Table: पिछली बार की एक सेमीफाइनलिस्ट टीम इस बार के टी20 विश्व कप में सुपर 8 से ही बाहर होती नजर आ रही है। ये टीम कोई और नहीं, बल्कि अफगानिस्तान की टीम है, जो लीग फेज में अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड से और दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका से हार चुकी है। इस वजह से अफगानिस्तान की टीम के सुपर 8 में जाने के रास्ते लगभग बंद हो गए हैं। दो और टीमों का भी हाल इस समय यही है, जो दो-दो मैच लीग फेज में हार चुकी हैं। ऐसे में जान लीजिए कि टी20 विश्व कप 2026 की पॉइंट्स टेबल का हाल क्या है और भारतीय टीम की स्थिति कैसी है?

दरअसल, अफगानिस्तान के अलावा आयरलैंड और यूएसए की टीम भी लीग फेज में 2-2 मैच हार चुकी है। ऐसे में इन टीमों का आगे का सफर खत्म लग रहा है। आधिकारिक तौर पर अभी कोई टीम बाहर नहीं हुई है, लेकिन इन टीमों का सुपर 8 में पहुंचना संभव नहीं लग रहा, क्योंकि कम से कम 3 जीत वाली टीमें हीं सुपर 8 में पहुंचती नजर आएंगी और इन टीमों के ग्रुप में इन टीमों को छोड़कर बाकी कई टीमें हैं, जो 3 या इससे ज्यादा मैच जीत सकती हैं। अफगानिस्तान के लिए बुधवार को करो या मरो का मुकाबला साउथ अफ्रीका से था, जो डबल सुपर ओवर तक गया, लेकिन टीम हार गई।

ग्रुप ए की बात करें तो पाकिस्तान की टीम टॉप पर है, जो अपने पहले दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ शीर्ष पर है। दूसरे नंबर पर भारत है, जिसने अपने पहले मैच में यूएसए को हराया था। नीदरलैंड की टीम तीसरे स्थान पर है, 2 में से एक मैच जीत चुकी है। चौथे नंबर पर नामीबिया है, जो एक मैच हार चुकी है। ग्रुप में सबसे आखिरी पायदान पर यूएसए है, जो पहले 2 मुकाबले हार चुकी है।

POSटीममैच खेलेजीतहारनेट रन रेटPOINTS
1पाकिस्तान220+0.9324
2भारत110+1.4502
3नीदरलैंड211+0.3562
4नामीबिया101-1.0330
5यूएसए202-1.5250

ग्रुप बी में ऑस्ट्रेलिया नंबर वन है, जिसने पहले मैच में आयरलैंड को बुरी तरह हराया है। दूसरे नंबर पर जिम्बाब्वे है, जो ओमान को हरा चुकी है। तीसरे नंबर पर श्रीलंका है, जिसने आयरलैंड को हराया है। चौथे नंबर पर आयरलैंड है, जो दो मैच हार चुकी है। आखिरी पायदान पर इस ग्रुप में ओमान है, जो एक मैच अब तक खेली है और उसे हारी है।

POSTEAMमैच खेलेजीतहारनेट रन रेटअंक
1ऑस्ट्रेलिया110+3.3502
2जिम्बाब्वे110+2.7022
3श्रीलंका110+1.0002
4आयरलैंड202-2.1750
5ओमान101-2.7020

ग्रुप सी में वेस्टइंडीज की टीम दो में से दो मैच जीतकर 4 अंकों के साथ टॉप पर है। स्कॉटलैंड की टीम दूसरे स्थान पर है, जो दो में से एक मैच जीती है। इंग्लैंड का भी यही हाल है, जो तीसरे स्थान पर है। चौथे स्थान पर नेपाल है, जो एक मैच हारी है। इटली ने भी एक ही मुकाबला खेला है, जिसे वह हारी है।

POSTEAMमैच खेलेजीतहारनेट रन रेटअंक
1वेस्टइंडीज220+1.6254
2स्कॉटलैंड211+0.9502
3इंग्लैंड211-0.6502
4नेपाल101-0.2000
5इटली101-3.6500

ग्रुप डी में न्यूजीलैंड शीर्ष पर है, जो 2 मैच जीत चुकी है। साउथ अफ्रीका ने भी 2 में से 2 मैच जीते हैं और टीम दूसरे स्थान पर है। अफगानिस्तान की टीम दो मैच हारकर तीसरे पायदान पर है। चौथे स्थान पर यूएई है, जो एक मैच खेली है, लेकिन उसे हारी है। कनाडा ने भी एक मैच खेला है, जो सबसे आखिरी स्थान पर है और उस मैच को हार चुकी है। बता दें कि टॉप 2 टीमें ही हर ग्रुप से सुपर 8 में पहुंचेंगी।

POSTEAMमैच खेलेजीतहारनेट रन रेटअंक
1न्यूजीलैंड220+1.9194
2साउथ अफ्रीका220+1.4254
3अफगानिस्तान202-0.5550
4यूएई101-2.7630
5कनाडा101-2.8500
Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;