T-20 विश्व कप 2026: 5 टीमें कर चुकी हैं सुपर-8 के लिए क्वालीफाई, अब 3 स्पॉट की लड़ाई
टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। अब ग्रप स्टेज के मैच लगभग खत्म होने को हैं और जल्द ही सुपर 8 के लिए कौन-कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी इसका निर्णय हो जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबलों में सुपर 8 के लिए पांच टीमें तय हो चुकी हैं।

टी-20 विश्व कप 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ की ओर बढ़ रहा है। अब ग्रप स्टेज के मैच लगभग खत्म होने को हैं और जल्द ही सुपर 8 के लिए कौन-कौन सी टीमें क्वालीफाई करेंगी इसका निर्णय हो जाएगा। अब तक खेले गए मुकाबलों में सुपर 8 के लिए पांच टीमें तय हो चुकी हैं।
ग्रुप ए से भारत ने 3 में से 3 मैच जीतकर अच्छे रन रेट के साथ सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। भारत के साथ इस ग्रुप से दूसरी टीम कौन सी सुपर-8 में जाएगी यह तय होना बाकी है। ग्रुप-बी में श्रीलंका ने तीन मैचों में से लगातार तीन जीत दर्ज की और बेहतर रन रेट के साथ टी-20 विश्व कप 2026 के सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। इस ग्रुप से सुपर 8 में दूसरी टीम जिम्बाब्वे जाएगी या ऑस्ट्रेलिया यह तय होना बाकी है।
ग्रुप-सी का मामला एकदम फिक्स हो चुका है। यहां से सुपर-8 के लिए दोनों टीमें तय हो चुकी हैं। वेस्टइंडीज ने पहले ही अपने तीन में से तीन मैच जीतकर क्वालीफाई कर लिया था अब इंग्लैंड ने भी चार मैचों में तीन जीत के साथ सुपर 8 में अपनी जगह पक्की कर ली है। ग्रुप-डी की बात करें तो यहां से दक्षिण अफ्रीका ने बेहतर खेल दिखाते हुए तीन मैचों में से तीन लगातार जीत के साथ सुपर 8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। इस ग्रुप से सुपर-8 में दूसरी टीम न्यूजीलैंड होगी या अफगानिस्तान यह तय होना बाकी है।
कुल मिलाकर, भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका ने सुपर-8 के लिए अपनी जगह पक्की कर ली है। अब तीन स्पॉट बचे हैं, जिसमें से ग्रुप ए से पाकिस्तान का सुपर 8 में जाना लगभग तय माना जा रहा, बनिस्बत इसके की नामीबिया की टीम कोई उलटफेर ना कर दे। सुपर 8 के लिए खास लड़ाई ग्रुप बी में है जहां 2 मैचों में दो जीत के साथ जिम्बाब्वे की टीम ऑस्ट्रेलिया को चुनौती दे रही है और अगर कल जिम्बाब्वे ने आयरलैंड को हरा दिया तो कंगारू टीम की सेवा यहीं से समाप्त हो जाएगी। दिलचस्प स्थिति ग्रुप डी में न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच भी है। हालांकि, यहां भी अफगानिस्तान के सुपर 8 में पहुंचने की संभावना बहुत कम है ऐसे में न्यूजीलैंड ही दूसरी टीम हो सकती है।
वर्तमान सिनारियो को देखते हुए सुपर कहा जा सकता है कि भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, जिम्बाब्वे, इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड हो सकती हैं। ध्यान दें जिम्बाब्वे, न्यूजीलैंड और पाकिस्तान ने अभी क्वालीफाई नहीं किया है।






