11 फरवरी को विश्व कप के 3 मैच खेले गए, जानिए कौन जीता कौन हारा? WI- RSA की चांदी, इंग्लैंड-AFG की बुरी गत, AUS जीता

Feb 12, 2026 12:03 am ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बुधवार 11 फरवरी को विश्व कप तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हराया। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को आसानी से हरा दिया। दिन के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ते हुए 30 रनों से रौंदा।

11 फरवरी को विश्व कप के 3 मैच खेले गए, जानिए कौन जीता कौन हारा? WI- RSA की चांदी, इंग्लैंड-AFG की बुरी गत, AUS जीता

बुधवार (11 फरवरी) को विश्व कप के तीन मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को दूसरे सुपर ओवर में 4 रनों से हराया। दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को आसानी से हरा दिया और अपने विश्व कप के सफर का आगाज जीत के साथ किया। दिन के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड का घमंड तोड़ते हुए 30 रनों से रौंदा।

दिन का सबसे यादगार मैच दक्षिण अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच रहा, जिसकी हार-जीत दो सुपर ओवर के बाद तय हुई। निर्धारित 20 ओवरों में दोनों टीमों ने 187 रन बनाए, जिसके बाद पहला सुपर ओवर भी टाई रहा। अंत में, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे सुपर ओवर में जीत दर्ज की और महत्वपूर्ण अंक हासिल किए। अफगानिस्तान के लिए रहमानुल्लाह गुरबाज ने 84 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन उनकी टीम जीत की दहलीज पार करने में बदकिस्मत रही।

दूसरे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने आयरलैंड को 67 रनों से हराकर अपने अभियान की शानदार शुरुआत की। कोलंबो में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रनों का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में आयरलैंड की टीम ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और महज 115 रनों पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की इस जीत में नाथन एलिस और एडम जाम्पा ने कमाल की गेंदबाजी की और दोनों ने 4-4 विकेट झटके। यह ऑस्ट्रेलिया का इस टूर्नामेंट में पहला मैच था और उन्होंने बड़ी जीत के साथ अपनी दावेदारी पेश कर दी है।

तीसरा मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच खेला गया, जिसमें वेस्टइंडीज ने 30 रनों से जीत हासिल की। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 196 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने नाबाद 76 रनों की आतिशी पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19 ओवर में 166 रन पर सिमट गई। वेस्टइंडीज के स्पिनर गुडाकेश मोती ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट लिए और अपनी टीम की लगातार दूसरी जीत सुनिश्चित की।

इन परिणामों के बाद ग्रुप टेबल में समीकरण काफी दिलचस्प हो गए हैं। जहां दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज ने अपनी स्थिति मजबूत कर ली है, वहीं इंग्लैंड और अफगानिस्तान के लिए आगे का सफर अब चुनौतियों भरा होगा। आज के मैचों ने साबित कर दिया कि टी20 क्रिकेट में किसी भी समय पासा पलट सकता है। अफगानिस्तान का दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ संघर्ष लंबे समय तक याद रखा जाएगा।

अफगानिस्तान के लिए आज का दिन निराशाजनक रहा, क्योंकि टीम लगातार दो मुकाबले हार गई है और उसका 2026 विश्व का सुपर 8 का सफर अब लगभग खत्म सा ही दिख रहा है। आज के मैच में ऑस्ट्रेलिया ने आसानी से जीत हासिल की, लेकिन दर्शकों को उम्मीद थी कि दिन का तीसरा मुकाबला काफी दिलचस्प देखने को मिलेगा, क्योंकि दो- दो बार की चैंपियन इंग्लैंड और वेस्टइंडीज की टीमें आमने-सामने थीं। इस मैच में शुरुआत में वेस्टइंडीज कमजोर नजर आई लेकिन उसके बाद ऐसा लगा कि पुरानी वेस्टइंडीज वापस मैदान पर उतर आई है। गेंदबाजी और बल्लेबाजी में वेस्टइंडीज ने इंग्लैंड को हावी होने का मौका नहीं दिया और अंत में 30 रन से मुकाबला जीत लिया। इस जीत के साथ वेस्टइंडीज अब अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गया है।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।