Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Syed Mushtaq Ali Trophy Fast bowler Yash Thakur takes four wickets as Vidarbha beats Andhra
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार विकेट लिए, विदर्भ ने आंध्र को हराया

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने चार विकेट लिए, विदर्भ ने आंध्र को हराया

संक्षेप:

विदर्भ ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर के चार विकेट की मदद से सोमवार को लखनऊ में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अंतिम दौर के मैच में आंध्र को 19 रन से पराजित किया।

Dec 08, 2025 04:44 pm ISTChandra Prakash Pandey लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ, भाषा
share Share
Follow Us on

विदर्भ ने तेज गेंदबाज यश ठाकुर के चार विकेट की मदद से सोमवार को लखनऊ में सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट के ग्रुप ए के अंतिम दौर के मैच में आंध्र को 19 रन से पराजित किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

आंध्र की टीम ग्रुप ए से मुंबई के साथ पहले ही अगले दौर में अपनी जगह सुरक्षित कर चुकी है लेकिन अंतिम मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा।

विदर्भ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 154 रन बनाए। इसके जवाब में आंध्र की टीम नौ विकेट पर 135 रन नहीं बना सकी। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ठाकुर ने 22 रन देकर चार विकेट लिए। उन्होंने पहले मैच में पांच विकेट लिए थे और इस तरह से कुल 18 विकेट लेकर प्रतियोगिता में अपने अभियान का समापन किया।

विदर्भ की पारी अमन मोखड़े (50) और विकेटकीपर बल्लेबाज अक्षय वाडकर (41) के इर्द-गिर्द घूमती रहीं। आंध्र के तेज गेंदबाज सत्यनारायण राजू ने 26 रन देकर चार विकेट लिए।

आंध्र का बल्लेबाजी में प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा और उसने 31 रन पर तीन विकेट खो दिए। इनमें भारतीय खिलाड़ी श्रीकर भरत भी शामिल थे, जो खाता भी नहीं खोल पाए।

पाइला अविनाश ने 37 गेंद पर 44 रन बनाए लेकिन यह जीत हासिल करने के लिए पर्याप्त नहीं थे।

एक अन्य मैच में असम ने युवा तेज गेंदबाज सादिक हुसैन के चार विकेट की मदद से केरल को पांच विकेट से हराया। केरल की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में 101 रन पर आउट हो गई। असम ने 18.5 ओवर में पांच विकेट पर 105 रन बनाकर जीत हासिल की।

Chandra Prakash Pandey

लेखक के बारे में

Chandra Prakash Pandey
चन्द्र प्रकाश पाण्डेय टीवी पत्रकारिता से शुरुआत। न्यूज24, हमार टीवी, श्री न्यूज, फोकस न्यूज और न्यूज वर्ल्ड इंडिया में अलग-अलग भूमिकाओं के बाद 2016 में नवभारत टाइम्स.कॉम के साथ डिजिटल पारी का आगाज। देश, दुनिया, राजनीति, खेल, अदालत, अपराध से जुड़ीं खबरों पर लेखन। एनबीटी में करीब 9 साल की शानदार पारी के बाद मार्च 2025 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा और स्पोर्ट्स डेस्क इंचार्ज। मूल रूप से यूपी के देवरिया के निवासी। सीखने और समझने के सतत क्रम में भरोसा। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |