Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Sydney crowd boo Babar Azam as Pakistani player flops again in Big Bash League watch video
बाबर आजम BBL में फिर हुए फ्लॉप, इस बार फैंस ने पाकिस्तानी 'किंग' को नहीं बख्शा; देखें वीडियो

बाबर आजम BBL में फिर हुए फ्लॉप, इस बार फैंस ने पाकिस्तानी 'किंग' को नहीं बख्शा; देखें वीडियो

संक्षेप:

बाबर आजम का बीबीएल डेब्यू खराब रहा था। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि वे अगले मैच में वापसी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। दूसरे मैच में भी वे फेल रहे, जिसके लिए फैंस ने उनके खिलाफ जमकर हूटिंग की।

Dec 18, 2025 05:49 am ISTVikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर आजम ने हाल ही में बिग बैश लीग यानी बीबीएल में डेब्यू किया था। ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली इस टी20 लीग में बाबर आजम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। वे 5 गेंदों में महज 2 रन बनाकर आउट हो गए थे। ऐसे में उम्मीद की जा रही थी कि अगले मैच में बाबर आजम का बल्ला चलेगा और वे फैंस का मनोरंजन कर पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। लगातार दूसरे मैच में वे फ्लॉप हुए और इस बार तो फैंस ने उनको आड़े हाथों लिया। आउट होने के बाद जब बाबर आजम पवेलियन लौट रहे थे तो फैंस ने जमकर हूटिंग की।

दरअसल, बुधवार की रात बिग बैश लीग 2025-26 के मैच में एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ सिडनी सिक्सर्स के लिए खेलते हुए बाबर आजम 10 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। यह एक ऐसा पल था जिसने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर घरेलू दर्शकों के कुछ हिस्सों से जोरदार हूटिंग शुरू करवा दी। बीबीएल में मार्की ओवरशीज साइनिंग के रूप में बाबर आजम सिडनी सिक्सर्स के साथ जुड़े थे, लेकिन पहले दो मैचों में खराब प्रदर्शन से उनके प्लेइंग इलेवन से बाहर होने पर भी खतरा मंडरा रहा है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले वे पाकिस्तान की टीम में अपनी जगह पक्की करने के बारे में सोच रहे होंगे, लेकिन इस तरह की परफॉर्मेंस से उनका केस और कमजोर होगा।

पर्थ स्कॉचर्स के खिलाफ 2 रन बनाने वाले बाबर आजम ने एडिलेड स्ट्राइकर्स के खिलाफ अपनी दूसरी गेंद पर चौका जरूर जड़ा, जो बीबीएल में उनकी पहली बाउंड्री थी। हालांकि, स्ट्राइक रोटेट करने में मुश्किल होने पर, बल्लेबाज ने ल्यूक वुड की गेंद पर शॉर्ट आर्म जैब मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद सीधे मैथ्यू शॉर्ट के पास चली गई, जिन्होंने आसानी से कैच पकड़ लिया। इस तरह बाबर आजम की कहानी समाप्त हो गई। जब बाबर 10 गेंदों में 9 रन बनाकर पवेलियन लौट रहे थे तो पूरे स्टेडियम में जोरदार हूटिंग सुनाई दी। हालांकि, यह साफ नहीं है कि यह हूटिंग सीधे बाबर के लिए थी या यह स्ट्राइकर्स के सेलिब्रेशन पर भीड़ का रिऐक्शन था। खराब प्रदर्शन को देखते हुए यह हूटिंग बाबर आजम के लिए हो सकती है।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट


ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
;;;