रोहित-कोहली और जडेजा की तरह T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद न्यूजीलैंड की ये तिकड़ी लेगी संन्यास?
न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बन गईं है। सुजी ने 37 तो सोफी और ताहुहु ने 35 और 34 साल की उम्र में खिताब जीता।

न्यूजीलैंड ने रविवार, 20 अक्टूबर की रात वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत अपनी 15 साल पहले अधूरी रह गई ख्वाहिश को पूरा किया। वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का पहला एडिशन 2009 में खेला गया था, तब कीवी टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी, मगर खिताबी मुकाबले में उन्हें इंग्लैंड के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद 2010 में खेले गए दूसरे एडिशन में भी टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था, मगर तब भी वह खिताब जीतने से चूक गई थी और वेस्टइंडीज ने उन्हें हराया था।
इन दोनों ही फाइनल का हिस्सा न्यूजीलैंड की सीनियर प्लेयर्स सुजी बेट्स और सोफी डिवाइन थी। अब 15 साल बाद जब कीवी टीम ने टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत लिया है तो इन दोनों दिग्गजों के साथ ली ताहुहु के नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो गया है।
ये तीनों न्यूजीलैंड की क्रिकेटर वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज महिला क्रिकेटर बन गईं हैं। जी हां, सुजी बेट्स की उम्र 37 साल है तो सोफी 35 और ताहुहु 34 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन टीम का हिस्सा बनीं।
वुमेंस टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी-
37 वर्ष 34 दिन - सुजी बेट्स (न्यूजीलैंड) 2024 में
35 वर्ष 49 दिन - सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) 2024 में
34 वर्ष 27 दिन - ली ताहुहु (न्यूजीलैंड) 2024 में
33 वर्ष 269 दिन - क्लेयर टेलर (इंग्लैंड) 2009 में
33 वर्ष 164 दिन - शेली निश्चे (ऑस्ट्रेलिया) 2010 में
इन खिलाड़ियों की उम्र देख अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यह उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट हो सकता है और जल्द ही युवा खिलाड़ियों के लिए जगह खाली करने के लिए सुजी बेट्स, सोफी डिवाइन और ली ताहुहु रिटायरमेंट का ऐलान कर सकती हैं।
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


