USA के कप्तान के साथ टॉस के लिए खड़े थे सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल

Feb 08, 2026 09:13 am ISTLokesh Khera लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

इसके बाद जब सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए यूएसए के कप्तान मुनांक पटेल और रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे तो उनकी नजर अचानक रोहित शर्मा पर पड़ी जो ठीक उनके पीछे से गुजर रहे थे। सूर्या टॉस छोड़ सीधा रोहित शर्मा की तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया।

USA के कप्तान के साथ टॉस के लिए खड़े थे सूर्यकुमार यादव, रोहित शर्मा को देख लगा दी दौड़; वीडियो जीत लेगा दिल

सीनियर खिलाड़ियों का सम्मान कैसे किया जाता है, यह सूर्यकुमार यादव ने यूएसए के खिलाफ मैच से पहले बताया। भारत ने शनिवार, 7 फरवरी को यूएसए के खिलाफ अपने टी20 वर्ल्ड कप 2026 अभियान का आगाज किया। इस मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी हुई, जिसमें भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीताने वाले कप्तान रोहित शर्मा भी मौजूद थे। रोहित शर्मा की उपस्थिति ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चार-चांद लगा दिए थे। रोहित शर्मा को मैदान पर देख पूरा स्टेडियम उनके नाम से गूंज उठा था। वहीं सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा भी इस नजारे को देख रहे थे। सूर्यकुमार यादव उस समय रोहित शर्मा से मिल नहीं पाए थे।

इसके बाद जब सूर्यकुमार यादव टॉस के लिए यूएसए के कप्तान मुनांक पटेल और रवि शास्त्री के साथ मौजूद थे तो उनकी नजर अचानक रोहित शर्मा पर पड़ी जो ठीक उनके पीछे से गुजर रहे थे। सूर्या टॉस छोड़ सीधा रोहित शर्मा की तरफ भागे और उनसे हाथ मिलाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और फैंस इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं। आप भी देखें वीडियो-

भारत ने 29 रनों से यूएसए को धोया

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पारी के दम पर भारत यूएसए को 29 रनों से हराने में कामयाब रहा। सूर्या की 84 रनों की नाबाद पारी के दम पर भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 161 रन बोर्ड पर लगाए। एक समय था जब टीम इंडिया 77 के स्कोर पर 6 विकेट खो चुकी थी, उस समय 130 का स्कोर भी मुश्किल नजर आ रहा था, मगर सूर्या ने कप्तानी पारी खेलते हुए भारत की नैया पार लगाई। 162 के टारगेट का पीछा करते हुए यूएसए की टीम 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 132 ही रन बना पाई। मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 3 विकेट लिए।

Lokesh Khera

लेखक के बारे में

Lokesh Khera

लोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।

और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, लाइव स्कोर, क्रिकेट शेड्यूल, T20 वर्ल्ड कप 2026, T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल और T20 वर्ल्ड कप 2026 प्वाइंट टेबल की पूरी जानकारी और खिलाड़ियों के आंकड़े हिंदी में पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।