सूर्यकुमार यादव ने शुरू की पाक से हाथ ना मिलाने की परंपरा, अब कौर ने भी नहीं मिलाया, ऐसा करने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

हरमनप्रीत कौर ने एक बार फिर पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है। यह ट्रेंड पिछले साल तात्कालीन भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने एशिया कप से शुरू की थी। देखिए उन सभी कप्तानों की लिस्ट जिन्होंने पाक कप्तानों से हाथ नहीं मिलाया।

सूर्यकुमार यादव ने शुरू की पाक से हाथ ना मिलाने की परंपरा, अब कौर ने भी नहीं मिलाया, ऐसा करने वाले सभी कप्तानों की लिस्ट

भारत और पाकिस्तान के बीच महिला टी-20 विश्व कप का मुकाबला, आज 14 जून, रविवार को बर्मिंघम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी कर रही है। भारत की ओर से टॉस के समय एक खास निर्णय एक बार फिर लिया गया। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने हैंडशेक नहीं किया है। यह पहली बार नहीं है जब भारतीय टीम के कप्तानों ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ ना मिलाने की रवायत को आगे बढ़ाया है। बल्कि यह पहलगाम आतंकी हमले के बाद जितने भी टूर्नामेंट हुए हैं उन सबमें सभी कप्तानों ने ऐसा किया है। आइए आपको बताते हैं कि किन-किन भारतीय कप्तानों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैचों में टॉस के वक्त हाथ नहीं मिलाया है।

एशिया कप में सूर्या ने शुरू किया ट्रेंड

पहलगाम आतंकी हमले के भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहला टूर्नामेंट एशिया कप में खेला। 2025 सितंबर महीने में यूएई में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारत की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे थे। पहला मौका था जब भारतीय टीम पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तान के सामने थी। इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने आईं। हालांकि, तीनों बार भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ ना मिलाने का फैसला किया। इस फैसले का कई क्रिकेट पंडितों ने स्वागत किया, वहीं कुछ ने इसकी आलोचना की थी।

महिला वनडे विश्व कप में कौर ने भी नहीं मिलाया हाथ

एशिया कप के बाद भारतीय महिला टीम ने भारत में आयोजित वनडे विश्व कप 2025 में 30 सिंतबर से 2 नंवबर तक खेले गए इस टूर्नामेंट में एक बार पाकिस्तान की टीम का सामना किया, जहां टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ ना मिलाने का फैसला किया। भारत ने इस मुकाबले में पाकिस्तान को हराया था। पाकिस्तान की एक गेंदबाज के साथ कप्तान कौर का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था।

अंडर-19 वर्ल्ड कप म्हात्रे ने भी किया ठीक ऐसा

वनडे वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय पुरुष अंडर-19 टीम ने साल 2026 में जनवरी फरवरी के महीने में अंडर-19 विश्व कप खेला, जहां टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिलाया था।

पुरुष के बाद अब महिला टीम की कप्तान ने टी-20 विश्व कप 2026 में किया ऐसा

भारतीय सीनियर पुरुष टीम ने भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में खेले गए टी-20 विश्व कप 2026 में भी पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच खेला लेकिन उसमें भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने हाथ मिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं दिखाई। पाकिस्तान टी-20 विश्व कप में जल्दी ही बाहर हो गया था। अब पांचवीं मरतबा है जब हरमनप्रीत कौर के रूप में किसी भारतीय कप्तान ने पाकिस्तान के कप्तान से हाथ नहीं मिलाया है। कौर ने आज के मैच में पाकिस्तान के कप्तान को इग्नोर किया और हाथ नहीं मिलाया।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।