जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को चुना गया? सूर्यकुमार यादव ने दे दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

Vikash Gaur लाइव हिन्दुस्तान
share

सूर्यकुमार यादव ने इस बात का खुलासा किया है कि जितेश शर्मा से आगे ईशान किशन को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम में क्यों चुना गया? क्या ये अंदर की आवाज थी या फिर आंकड़ों के आधार पर फैसला लिया गया? 

जितेश शर्मा की जगह ईशान किशन को चुना गया? सूर्यकुमार यादव ने दे दिया सबसे बड़े सवाल का जवाब

T20 World Cup 2026 के लिए जब टीम का चयन हुआ तो हर कोई ईशान किशन का नाम देखकर हैरान था। ईशान किशन जो करीब दो साल तक टीम से बाहर रहे थे। वे एकाएक वर्ल्ड कप की टीम का हिस्सा थे। पिछली सीरीज तक वाइस कैप्टन रहे शुभमन गिल टीम से बाहर कर दिए गए थे और विकेटकीपर जितेश शर्मा को भी स्क्वॉड में जगह नहीं मिली थी। इस राज से अब विश्व कप जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने खुद पर्दा उठाया है कि आखिर ईशान किशन को क्यों टीम में चुना गया।

हाल ही में पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि जब इंडिया को जितेश की जगह ईशान को चुनना पड़ा तो उन्हें दुख हुआ, लेकिन यह फैसला ईशान की काबिलियत और टीम में उनकी काबिलियत को ध्यान में रखकर लिया गया था। सूर्या ने बताया, "यह (ईशान का सिलेक्शन) पूरी तरह से दिल की बात और थोड़ा डेटा पर भी था, क्योंकि उस समय जितेश शर्मा के लिए यह बहुत बुरा था, क्योंकि वह पिछले 1-1.5 साल से टीम के साथ थे और वह खेल भी रहे थे। ऐसा नहीं है कि वह नहीं खेल रहे थे। अगर वह नहीं खेल रहे होते, तो कहानी कुछ और होती। मुझे बहुत दुख हुआ जब हमें जितेश की जगह ईशान को चुनना पड़ा।"

कप्तान सूर्या ने आगे बताया, "हमें टॉप में कुछ फायरपावर लाना था, अगर हमें ओपनर्स को लेफ्ट-राइट करना था या अगर हमें टॉप दो विकेटकीपर्स चुनने थे, तो किसी को बाहर होना ही था।" सिलेक्शन से पहले सूर्या ने ईशान को फोन भी किया था। उसके बारे में सूर्या ने बताया, "मैंने बस उसे (ईशान) कॉल किया और पूछा, 'छोटू वर्ल्ड कप जिताएगा?' तो उसने मुझसे कहा, 'बस भरोसा करके देखिए।' मैंने कहा, 'चल किया भरोसा' और जिस तरह से वह खेला – वह कमाल का था।"

सूर्या के मुताबिक, उन्हें पता था कि इशान टीम में एक X-फैक्टर लाएगा, और वह न्यूजीलैंड सीरीज से ही उम्मीदों पर खरा उतरा। सूर्या ने कहा, "मेरा मतलब है, जिस तरह से उसने बाइलेटरल (न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की T20I सीरीज़) से शुरुआत की, मुझे हमेशा पता था कि वह टीम में एक X-फैक्टर लाएगा, क्योंकि उसके पास कोई बोझ नहीं था। जब वह 1-1.5 साल पहले टीम से बाहर हुआ तो वह घर वापस चला गया। मुझे लगता है कि उसने बैठकर सोचा होगा कि उसके साथ क्या हुआ था और फिर डोमेस्टिक क्रिकेट खेलने चला गया। उसने मुझे अपनी पूरी जर्नी बताई, कि वह कहां-कहां खेलने गया; उसने इंडिया के हर कोने में प्रैक्टिस मैच खेले और फिर डोमेस्टिक क्रिकेट और IPL में परफॉर्म किया; मुझे लगता है कि वह उस जगह के पूरी तरह से हकदार थे।"

कॉम्बिनेशन को बेहतर बनाने के लिए टीम में दो अहम बदलाव किए गए थे। शुभमन गिल की जगह ईशान किशन आए थे और जितेश शर्मा की जगह रिंकू सिंह को रखा गया था। ईशान के टीम में आने से भारत के लिए आसानी ये हो गई थी कि उन्हें ओपनर चाहिए होता तो भी ईशान किशन उपलब्ध होते और विकेटकीपर चाहिए होता तो भी वे उसकी भूमिका निभाते। हालांकि, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से सारे समीकरण बदल गए।

ईशान किशन उस सीरीज में नंबर तीन पर खेले, क्योंकि तिलक वर्मा उपलब्ध नहीं थे। उधर, संजू सैमसन ओपनर के तौर पर फ्लॉप रहे। ऐसे में टी20 वर्ल्ड कप के लिए जिसे बैकअप ओपनर और विकेटकीपर चुना गया, उसने टी20 विश्व कप में मेन विकेटकीपर और ओपनर की भूमिका के साथ शुरुआत की। हालांकि, संजू सैमसन एक बार अभिषेक शर्मा के अनफिट होने की वजह से लौटे, लेकिन फिर बाहर हो गए। बाद में ज्यादा लेफ्टी प्लेइंग इलेवन में होने की वजह से संजू से ओपन कराया गया और उन्हें फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap in IPL 2026 और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule आज के बड़े मुकाबले PBKS vs MI Live Score और पल-पल के Live Cricket Score अपडेट्स के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी क्रिकेट अपडेट सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।