सूर्यकुमार यादव को निकाला नहीं गया है बल्कि...पूर्व चयनकर्ता का हैरतअंगेज दावा
सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम के कप्तान के पद से बर्खास्त कर दिया गया है। वहीं उनका चयन आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए भी नहीं हुआ है। हालांकि पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद का दावा है कि चयनकर्ताओं ने उन्हें ड्रॉप नहीं किया है।

सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी20 टीम से निकाला नहीं गया है बल्कि आराम दिया गया है। ऐसा दावा टीम इंडिया के पूर्व चयनकर्ता एमएसके प्रसाद ने किया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई ने शनिवार को आयरलैं-इंग्लैंड दौरे के साथ-साथ एशियन गेम्स के लिए भारतीय T20I टीम का ऐलान किया, टीम के ऐलान के साथ-साथ चयनकर्ताओं ने सूर्यकुमार यादव को बर्खास्त कर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान भी चुना। सूर्या की कप्तानी में भारत ने इस साल 2026 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, मगर लगातार उनकी खराब फॉर्म की वजह से बीसीसीआई को यह मुश्किल फैसला लेना पड़ा। हालांकि एमएसके प्रसाद का कहना है कि सूर्या को टीम से निकाला नहीं गया है, बल्कि जसप्रीत बुमराह और हार्दिक पांड्या की तरह आराम दिया गया है और वह जल्द ही टीम में वापसी करेंगे।
प्रसाद ने PTI से कहा, "आप अपने वर्ल्ड कप जीतने वाले कैप्टन को ऐसे नहीं हटाते, और वो भी अगले इंटरनेशनल मैच में। जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है और हार्दिक पांड्या को भी। मुझे यकीन है कि सूर्या को भी आराम दिया गया होगा।"
उन्होंने आगे कहा, “वह बहुत अच्छा और बहुत बड़ा प्लेयर है, उसे बाहर नहीं किया जा सकता। सिलेक्टर्स ने तीनों को आराम दिया है। यह देखना दिलचस्प है कि तीनों – सूर्यकुमार, हार्दिक और बुमराह बहुत लंबे समय से ICC रैंकिंग में नंबर 1 प्लेयर रहे हैं। बुमराह अभी भी नंबर 1 हैं। इसलिए, तीनों को आराम देने में कोई बुराई नहीं है। मुझे यकीन है कि वे सभी जल्द ही टीम में वापस आ जाएंगे।”
सूर्यकुमार यादव का नाम किसी भी स्क्वॉड में नहीं
बीसीसीआई ने आयरलैं दौरे, इंग्लैंड दौरे और एशियन गेम्स के लिए भारतीय टी20 स्क्वॉड का ऐलान किया है। इन में से किसी भी एक टीम में सूर्यकुमार यादव का नाम नहीं है, जबकि जसप्रीत बुमराह का नाम एशियन गेम्स स्क्वॉड में है, जहां गोल्ड मेडल दाव पर होगा। बीसीसीआई ने इसी के साथ यह संकेत दिए हैं कि सूर्यकुमार यादव अब टीम से बाहर है। अगर सूर्या को वापसी करनी है तो उन्हें बल्ले से एक बार फिर कमाल दिखाना होगा। हालांकि अब उनकी उम्र भी टीम में वापसी की राह में रोड़ा बन सकती है। सूर्या अब 35 साल के हो गए हैं।
आयरलैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड के खिलाफ T20I सीरीज के लिए भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, मोहम्मद. सिराज, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी
2026 एशियन गेम्स के लिए इंडिया स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (C), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (WK), ईशान किशन (WK), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (VC), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी
लेखक के बारे में
Lokesh Kheraलोकेश खेड़ा लाइव हिन्दुस्तान में बतौर डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रहे हैं। हिंदी पत्रकारिता में इन्हें एक दशक से भी अधिक का अनुभव है। बचपन की अपनी रुचि को प्रोफेशनल करियर में तबदील करते हुए 2018 में बतौर खेल पत्रकार अपना सफर शुरू किया। क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, हॉकी, एथलेटिक्स समेत तमाम खेलों को बारीकी से कवर करते हैं। क्रिकेट टुडे के साथ उनकी पारी का आगाज हुआ, जहां उन्होंने वेबसाइड के साथ मैगजीन के लिए काम किया। इसके बाद वह इंडिया टीवी के साथ जुड़े और वहां तीन साल अपनी सेवाएं दी। इस दौरान ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, 2019 वनडे वर्ल्ड कप और 2021 टी20 वर्ल्ड कप जैसे तमाम इवेंट कवर किए और कई इंटरव्यू भी लिए, जिसमें दानिश कनेरिया और चेतन साकारिया जैसे इंटरनेशनल स्टार शामिल हैं। लाइव हिन्दुस्तान के साथ वह फरवरी 2022 जुड़े। यहां भी उन्होंने कॉमनवेल्थ, ओलंपिक, 2023 वनडे वर्ल्ड कप, 2024 टी20 वर्ल्ड कप, 2025 चैंपियंस ट्रॉफी जैसे बड़े-बड़े इंटरनेशनल इवेंट को बखूबी कवर किया और नई सचें सीखने में हमेशा रुचि रखते हैं। क्रिकेट पढ़ने लिखने के अलावा खुद खेलना भी पंसद करते हैं। इसके अलावा किताबें पढ़ना भी पंसद है।
और पढ़ें


