
सूर्यकुमार यादव ने खोया आपा, शिवम दुबे पर बुरी तरह बरसे; जानें क्या थी वजह
यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 12वें ओवर की है। शिवम दुबे ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर टिम डेविड को आउट किया था। टिम को आउट करने के बाद दुबे ने अगली दो गेंदें मार्कस स्टॉयनिस से डॉट करवाई थी। ओवर खत्म करने के लिए दुबे को एक और अच्छी गेंद डालने की जरूरत थी, मगर वह आखिरी गेंद पर काम खराब कर बैठे।
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चौथे टी20 में 48 रनों से हराकर 5 मैच की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। इस मैच के दौरान एक पल ऐसा आया जब कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपना आपा खो दिया और हरफनमौला शिवम दुबे पर बरस पड़े। आमतौर पर शांत रहने वाले सूर्या के करियर के यह गिने-चुने मौकों में से एक होगा जब उन्होंने मैदान पर अपना गुस्सा इस तरह जाहिर किया हो। हालांकि उन्होंने ऐसे ही नहीं बल्कि गलती होने पर शिवम दुबे को डांट लगाई थी। बता दें, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रन बोर्ड पर लगाए थे, जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया 119 रनों पर ढेर हो गया था।

यह घटना ऑस्ट्रेलिया की पारी के 12वें ओवर की है। शिवम दुबे ने इस ओवर की तीसरी गेंद पर खतरनाक टिम डेविड को आउट किया था। टिम डेविड को आउट करने के बाद दुबे ने अगली दो गेंदें मार्कस स्टॉयनिस से डॉट करवाई थी। ओवर खत्म करने के लिए दुबे को एक और अच्छी गेंद डालने की जरूरत थी, मगर वह आखिरी गेंद पर काम खराब कर बैठे।
उन्होंने आखिरी गेंद बाहर की तरह शॉर्ट डाली, जिसका फायदा उठाते हुए स्टॉयनिस ने कट लगाते हुए चार रन बटौरे। यह लाइन और लेंथ फील्ड पोजिशन के एकदम विपरीत थी जो सूर्यकुमार यादव ने सेट की थी। खिलाड़ी पर बढ़ते दबाव को शिवम दुबे ने आसानी से रिलीज करने में मदद की, ऐसे में सूर्यकुमार यादव का गुस्सा होना चाहिर था।
सूर्या चौका लगने के बाद शिवम दुबे को डांटते हुए नजर आए और उनके बीच कुछ बातचीत भी हुई।
बता दें, टीम इंडिया ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रनों का टारगेट रखा था। शुभमन गिल ने 48 रनों की सर्वाधिक पारी खेली थी। इस स्कोर का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं टिक पाई और 18.2 ओवर में सिमट गई। भारत के लिए वॉशिंगटन सुंदर ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, वहीं अक्षर पटेल और शिवम दुबे को 2-2 विकेट मिले।






