India vs Pakistan मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने थामी गेंद और बन गए उस्मान तारिक, देखें वीडियो
India vs Pakistan मैच से पहले सूर्यकुमार यादव ने गेंद थामी और वे नेट्स में उस्मान तारिक बन गए, जो पॉज करके साइड ऑन ऐक्शन से गेंदबाजी करते हैं। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

टीम इंडिया जब शनिवार 14 फरवरी को कोलंबो को आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रैक्टिस के लिए उतरी तो उनके दिमाग में उस्मान तारिक का वह बॉलिंग ऐक्शन भी था, जो वे थोड़ा पॉज करके साइड ऑन एंगल से गेंदबाजी करते हैं। यही कारण है कि भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी नेट्स में थोड़े समय के लिए गेंदबाजी की कमान संभाली और उस्मान तारिक की तरह अपना ऐक्शन पॉज करने के बाद रिंकू सिंह के लिए गेंदबाजी की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
शनिवार को टीम इंडिया का नेट सेशन पूरा तो हुआ, लेकिन बारिश से भी थोड़ा बहुत बाधित हुआ। आज यानी 15 फरवरी को मैच वाले समय भी बारिश होने की संभावना है। हालांकि, फैंस चाहेंगे कि मुकाबला पूरा खेला जाए, लेकिन एक बात तो तय है कि उस्मान तारिक को लेकर भारतीय खेमे में कोई डर की भावना नहीं है, क्योंकि सूर्या ने सिर्फ मजे के लिए और उनका बॉलिंग ऐक्शन को कॉपी किया है, क्योंकि अगर ऐसा होता तो फिर वे और अन्य सपोर्ट स्टाफ के सदस्य भी उसी ऐक्शन से लगातार गेंदबाजी नेट्स में करा सकते थे।
भारतीय टीम के लिए अच्छी बात ये है कि अभिषेक शर्मा फिट हो गए हैं और वे शनिवार को नेट्स में उतरे और काफी देर तक बल्लेबाजी की। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी उनके पाकिस्तान के खिलाफ खेलने की पुष्टि कर दी है। ऐसे में संजू सैमसन को बाहर बैठना होगा। हालांकि, क्या कुलदीप यादव को मौका दिया जाएगा? ये आने वाला वक्त बताएगा, क्योंकि अर्शदीप सिंह की जगह कुलदीप यादव को खिलाने का विकल्प अच्छा रहेगा। इसके पीछे का कारण ये है कि कोलंबो की पिच स्पिनरों की मददगार रही है। उसी पिच पर इंडिया वर्सेस पाकिस्तान मैच होना है, जिस पर ऑस्ट्रेलिया वर्सेस जिम्बाब्वे मैच खेला गया था और उसे जिम्बाब्वे ने जीता था।
हरभजन ने पीटीआई से कहा, ''देखिए, मैंने उन्हें आईएलटी20 में गेंदबाजी करते देखा है, जहां वह बेहतरीन गेंदबाजों में से एक थे। जब भी उन्हें सेमीफाइनल और फाइनल खेलने का मौका मिला, वह 'मैन ऑफ द मैच' रहे। वह अन्य स्पिनरों से अलग हैं और उनके पास काफी विविधताएं हैं। लोग उनके 'स्टैंड एंड डिलीवर' एक्शन की बात कर रहे हैं। यह आसान नहीं है। कोई भी खड़े होकर गेंद फेंक सकता है, लेकिन अलग-अलग वैरिएशन होना जरूरी है जो उनके पास है। बड़े मैदानों और धीमी पिचों पर उन्हें हिट करना मुश्किल है।''
लेखक के बारे में
Vikash Gaurविकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
ट्विटर प्रोफाइल
लिंक्डइन और पढ़ें



