'सब सेम ही लाइन तो चिपका रहे हैं आकर..., सैंटनर के क्राउड को शांत करने वाले बयान पर सूर्या का पलटवार

Mar 07, 2026 08:50 pm ISTVimlesh Kumar Bhurtiya लाइव हिन्दुस्तान
share

भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर के 1 लाख क्राउड को शांत करने वाले बयान पर तीखा पटलवार किया है। उन्होंने कहा अरे सब सेम ही लाइन तो चिपका रहे हैं आकर। कुछ नया बोलने के लिए बोलो किसी को।

'सब सेम ही लाइन तो चिपका रहे हैं आकर..., सैंटनर के क्राउड को शांत करने वाले बयान पर सूर्या का पलटवार

टी-20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच की पूर्व संध्या पर दोनों फाइनलिस्ट टीमों की कप्तानों की प्रेस कॉन्फेंस हुई। पीसी के लिए सबसे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर आए और उन्होंने भारतीय दर्शकों के खिलाफ बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य पैट कमिंस की तरह फाइनल मुकाबला जीतकर अहमदाबाद स्टेडियम में मौजूद लाखों दर्शकों को शांत करना है। उन्होंने साथ में यह भी कहा कि अगर एक ट्रॉफी जीतने से कुछ दिल टूटते भी हैं तो मुझे कोई आपत्ति नहीं है।

अब उनके इस बयान को लेकर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पटलवार किया है। प्रेस कॉन्फेंस के दौरान उनसे पूछा गया कि अभी कुछ देर पहले यहां पर न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर थे। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य मुकाबले को जीतकर लाखों दर्शकों को शांत करना है। इसका जवाब देते हुए सूर्यकुमार यादव ने मजाकिया अंदाज में चुटकी लेते हुए कहा - "अरे सब सेम ही लाइन तो चिपका रहे हैं आकर। कुछ नया तो बोलने के लिए बोलो किसी को।" सूर्यकुमार यादव ने इस बयान को पुराना इसलिए करार दिया क्योंकि साल 2023 के विश्व कप के फाइनल मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने भी ठीक ऐसी ही बयानबाजी की थी और तब सूर्यकुमार यादव भारतीय टीम का हिस्सा थे। ऐसे में वह बयान उनकी स्मृतियों में रह गया इस वजह से उन्होंने इसे सेम करार दिया।

टीम की तैयारियों के बारे में गंभीरता से बात करते हुए सूर्यकुमार यादव ने कहा कि "टीम का मूड पूरी तरह से रिलैक्स है। हम लोग बहुत खुश और एक्साइटेड हैं। इतनी मजबूत टीम को घर पर लीड करना इस बेहतरीन स्टेडियम में शानदार फीलिंग है। सभी लोग इसको लेकर काफी एक्साइटेड हैं।" प्लेइंग इलेवन क्या होगी इस सवाल के जवाब को सूर्यकुमार यादव आज के लिए टालते हुए नजर आए और उन्होंने कहा कि कल सब पता चल जाएगा क्या बदलाव होंगे क्या नहीं होंगे। वरुण चक्रवर्ती की फॉर्म कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता का विषय नहीं है। उन्होंने कहा क्रिकेट एक टीम स्पोर्ट्स है और सभी का प्रदर्शन मायने रखता है। हम लोग काफी कॉन्फिडेंट हैं।

Vimlesh Kumar Bhurtiya

लेखक के बारे में

Vimlesh Kumar Bhurtiya

विमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार

संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।

खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट, IPL 2026 , Orange Cap और Purple Cap की रेस, IPL 2026 Points Table , IPL 2026 Schedule और Live Cricket Score देखें और Live Hindustan App डाउनलोड करके सभी अपडेट सबसे पहले पाएं।