Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Suryakumar Yadav has a good headache after winning Australia T20I Series India captain mentioned these two challenges
ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतकर सूर्या को मिला 'अच्छा सिरदर्द', कप्तान ने इन दो चुनौतियों का किया जिक्र

ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतकर सूर्या को मिला 'अच्छा सिरदर्द', कप्तान ने इन दो चुनौतियों का किया जिक्र

संक्षेप:

भारत ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज अपने नाम कर ली है। पांचवां टी20 मैच बारिश में धुल गया। जानिए, सीरीज समाप्त होने के बाद भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने क्या कुछ कहा?

Nov 08, 2025 06:00 pm ISTMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया से पांच मैचों की टी20 सीरीज 2-1 से जीती। शनिवार को गाबा में पांचवां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। बल्लेबाजी का न्योता मिलने भारत ने 4.5 ओवर में बिना किसी नुकसान के 52 रन बनाए थे, जिसके बाद मौसम खराब हो गया। कैनबरा में पहला मैच भी बरिश की भेंट चढ़ा था। ऑस्ट्रेलिया से सीरीज जीतकर सूर्या को 'अच्छा सिरदर्द' मिला है। उन्होंने कहा कि टी20 वर्ल्ड कप के लिए खिलाड़ियों के अनेक विकल्प होना अच्छा है। भारतीय कप्तान ने साथ ही टी20 वर्ल्ड कप की राह की दो चुनौतियों का जिक्र किया, जो दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड सीरीज हैं। भारत को 9 दिसंबर से घर पर दक्षिण अफ्रीका से पांच टी20 मैच खेलने हैं। वहीं, भारत की 21 जनवरी से न्यूजीलैंड से पांच टी20 मैचों में भिड़ंत होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूर्या ने सीरीज जीतने के बाद कहा, ''हम तो चाहते थे कि कैनबरा में भी मैच पूरा हो लेकिन यह हमारे कंट्रोल में नहीं है। जिस तरह से सभी ने योगदान दिया और जिस तरह से हमने 0-1 से पिछड़ने के बाद वापसी की, उसका श्रेय सभी खिलाड़ियों को जाता है। हमारे लिए यह बल्ले, गेंद और फील्डिंग के लिहाज से एक अच्छी सीरीज रही। तेज गेंदबाज और स्पिनर दोनों ही अपना काम बखूबी जानते हैं। जसप्रीत बुमराह और अर्शदीप सिंह की जोड़ी घातक है। फिर अक्षर पटेल और वरुण चक्रवर्ती हैं, जो बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने पिछले मैच में अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने अब काफी टी20 क्रिकेट खेल लिया है और काफी कुछ लेकर आ रहे हैं और खुद का सपोर्ट कर रहे हैं।'' बता दें कि अगले साल फरवरी से मार्च के दौरान भारत और श्रीलंका में टी20 वर्ल्ड कप आयोजित होगा।

ये भी पढ़ें:SKY ने तोड़ा रोहित शर्मा के छक्कों का रिकॉर्ड, नंबर-1 भारतीय बन रचा इतिहास

कप्तान ने आगे कहा, ''कई खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में सिलेक्शन के लिए अनके विकल्प होना अच्छा सिरदर्द है। ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड जैसी मजबूत टीमों के साथ खेलना टी20 वर्ल्ड कप के लिए एक बेहतरीन तैयारी होगी। मैंने हाल ही में देखा कि महिला टीम ने भारत में वर्ल्ड कप जीता, जिसमें उन्हें (दर्शकों से) अविश्वसनीय सपोर्ट मिला। जब आप घर पर खेलते हैं तो जाहिर है काफी दबाव होता है लेकिन साथ ही साथ बहुत उत्साह और जिम्मेदारी भी होती है। हम भारत में जहां भी खेलेंगे भरपूर सपोर्ट मिलेगा। यह एक अच्छी चुनौती होगी, रोमांचक टूर्नामेंट होगा लेकिन अभी काफी समय है। दो अहम सीरीज बाकी हैं। इस दौरान बहुत कुछ देखने को मिलेगा। मुझे यकीन है कि आने वाला वर्ल्ड कप रोमांचक होगा।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |