कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव ने मचाया तूफान, 200 की स्ट्राइक रेट से खेली विस्फोटक पारी
भारतीय T20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव वापस फॉर्म में लौट आए हैं। T20 मुंबई 2026 लीग में सूर्यकुमार यादव ने 200 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक पारी खेली है। उन्होंने कितने रन बनाए और कितने चौके- छक्के लगाए पढ़िए।

भारतीय T20 टीम की कप्तानी से हटाए जाने के बाद सूर्यकुमार यादव वापस फॉर्म में लौट आए हैं। T20 मुंबई 2026 लीग में सूर्यकुमार यादव ने 200 की स्ट्राइक रेट से विस्फोटक पारी खेली है। उनकी इस पारी की खास बात यह रही है कि उन्होंने अपनी पारी में सिर्फ एक छक्का लगाया है जबकि चौकों की झड़ी लगा दी है।
सूर्या ने खेली 36 गेंदों में 72 रनों की तूफानी पारी
एमएससी मराठा रॉयल्स बनाम ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के बीच 8 जून यानी सोमवार को खेले गए मुकाबले में ट्रायंफ नाइट्स मुंबई की ओर से खेलते हुए सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों में 72 रनों के विस्फोटक पारी खेली। वे अपनी टीम को जिताकर नाबाद पवेलियन लौटे। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 13 चौके लगाए और सिर्फ एक छक्का जड़ा। सूर्यकुमार यादव ने इस मैच में 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। मुंबई T20 लीग में अब सूर्यकुमार यादव फॉर्म में आ रहे हैं और उन्होंने धीरे-धीरे लय पकड़ी है। पहले मैच में उन्होंने 19 रनों की पारी खेली थी, जिसके बाद दूसरे मुकाबले में जल्दी आउट हो गए थे। इस सीजन के तीसरे मैच में उनके बल्ले से 48 रन निकले थे, आज चौथे मुकाबले में 72 रनों की पारी खेली है।
अपनी टीम को 16 ओवर में ही दिलाई जीत
मैच की बात करें तो ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। सिद्धार्थ लॉड की कप्तानी वाली एमएससी मराठा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 152 रन बनाए और 19.5 ओवर में ही ऑल आउट हो गई। 153 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 16 रन के स्कोर पर ही पहला विकेट गिर गया। 36 रनों पर अखिल के रूप में दूसरा विकेट भी पेवेलियन लौट गया, जिसके बाद बल्लेबाजी करने आए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ रुख अपनाते हुए मैच का नतीजा एकदम बदल दिया। सूर्यकुमार यादव की दमदार नाबाद 72 रनों की पारी के साथ ही ट्रायंफ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने इस मुकाबले को 16 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। टीम ने सिर्फ चार विकेट खोए और छह विकेट से जीत हासिल की। ट्रायंफ नाइट्स के कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
आईपीएल में सूर्या का था खराब प्रदर्शन
बता दें कि आईपीएल में खराब फार्म के बाद सूर्यकुमार यादव ने मुंबई T20 लीग में वापसी की है। हालांकि, उनकी उम्र और खराब फार्म को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के मुख्य चयकर्ता और हेड कोच ने उन्हें कप्तानी और टीम दोनों से बाहर कर दिया है। ऐसे में सूर्यकुमार यादव के लिए दोबारा भारतीय टीम में जगह बनाना अब लगभग बहुत मुश्किल या नामुमकिन नजर आता है।
लेखक के बारे में
Vimlesh Kumar Bhurtiyaविमलेश कुमार भुर्तिया (Vimlesh Kumar Bhurtiya): खेल पत्रकार
संक्षिप्त विवरण
विमलेश कुमार भुर्तिया पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। उन्होंने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव: विमलेश कुमार भुर्तिया भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 4 वर्षों से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में स्पोर्ट्स टीम में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पिछले चार वर्षों से वह इसी संस्थान से जुड़े हुए हैं और डिजिटल मीडिया की गतिशीलता, कार्यशैली और प्रकृति को समझने का प्रयास किया है। उनका मानना है कि पाठक किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म की रीढ़ होता है ऐसे में उनके हितों को ध्यान में रखते हुए खबरों का प्रकाशन होना चाहिए। यह पत्रकारिता को जीवंत रखता है और जर्नलिज्म का मूल गुण भी यही है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
विमलेश ने भारत के सबसे प्रतिष्ठित पत्रकारिता संस्थान से अपनी शिक्षा ग्रहण की है। वे 2021-22 बैच के भारतीय जनसंचार संस्थान नई दिल्ली के छात्र रहे हैं। उन्होंने इस नामी संस्थान से रेडियो एवं टेलीविजन पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा किया है। इसके बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में ही मास्टर्स यानी (M.A) की डिग्री भी हासिल की है। इन्होंने अपना ग्रेजुएशन मध्य प्रदेश के नामचीन साइंस कॉलेजों में से एक होलकर साइंस कॉलेज से किया है। ग्रेजुएशन के दूसरे साल से ही विमलेश की दिलचस्पी साहित्य और पत्रकारिता की ओर जागृत होने लगी थी। यही कारण था कि ग्रेजुएशन के दिनों में ही उन्होंने दैनिक चैतन्यलोक नामक इंदौर की क्षेत्रीय पत्रिका में काम करना शुरू कर दिया। कुछ महीनों बाद उन्होंने दैनिक भास्कर में बतौर कॉपी एडिटर ट्रेनिंग ली। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर के पत्रकारिता और जनसंचार विभाग से मास मीडिया में इंटर्नशिप की। विमलेश कुमार भुर्तिया को कंप्यूटर का भी अच्छा ज्ञान है। उन्होंने भोपाल स्थित माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वविद्यालय से कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा किया है।
खेल पत्रकारिता और पत्रकारिता का उद्देश्य
विमलेश खेल से जुड़ी तमाम तरह की स्टोरीज पाठकों तक पहुंचाते हैं, जिनमें तथ्यों की स्पष्टता होती है और सकारात्मक विश्लेषण भी शामिल होता है। ये क्रिकेट की दुनिया का अच्छा ज्ञान रखते हैं और राजनीति में गहरी दिलचस्पी है। राजनीति और क्रिकेट में घट रही घटनाओं का विश्लेषण करना उनकी तह तक जाना विमलेश को पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी तथ्यपरकता (Fact-checking) है। चाहे वह चकाचौंध से भरा क्रिकेट जगत हो या अन्य खेल और खिलाड़ियों का जीवन। बतौर खेल पत्रकार यह कसौटी हर वक्त बनी रहनी चाहिए कि लेखन हमेशा प्रमाणिक हो। उनकी रिपोर्टिंग का उद्देश्य पाठकों को न केवल सूचित करना है, बल्कि उन्हें सही और सुरक्षित जानकारी के माध्यम से सशक्त बनाना भी है। पत्रकारिता का मुख्य उद्देश्य सूचना, शिक्षा और मनोरंजन होता है और इन्हीं उद्देश्यों को पूरा करना एक पत्रकार की पहली जिम्मेदारी होनी चाहिए।



