'सूर्यकुमार में वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में था', USA के हरमीत सिंह भारतीय कप्तान से हुआ इम्प्रेस
अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह ने टी20 विश्व कप 2026 के ओपनिंग मैच में भारत के खिलाफ भारत की कप्तान सूर्यकुमार यादव की शानदार पारी के बाद उनकी जमकर तारीफ की। हरमीत ने कहा कि सूर्यकुमार यादव में अब वही शांत आत्मविश्वास और संयम है, जो महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर में बाद के दौर में दिखाया था।

दबाव के क्षणों में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव का शांतचित्त आत्मविश्वास अमेरिका के स्पिनर हरमीत सिंह को महान महेंद्र सिंह धोनी की याद दिलाता है । अमेरिका के खिलाफ टी20 विश्व कप के पहले मैच में भारत को संकट से निकालकर सूर्यकुमार ने 49 गेंद में 84 रन की नाबाद पारी खेली और जीत के सूत्रधार रहे।
यह पूछने पर कि क्या उन्होंने और सूर्यकुमार ने कभी सोचा था कि सूर्यकुमार का कैरियर इस तरह से आगे जायेगा, हरमीत ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा ,'' बेशक, हम यह सब सोचते थे लेकिन उन्हें सफलता देर से मिली। मुझे लगता है कि अब उनमें वह ठहराव आ गया है जो एमएस धोनी में भी उनके कैरियर के आखिरी दौर में था।''
उन्होंने कहा ,'' एक स्ट्रोक प्लेयर के तौर में उनमें जो लय थी, उन्होंने एक समझदारी भरी पारी खेलकर फिनिशर की भूमिका निभाई ।' हरमीत ने कहा ,''उस तरह की परिपक्वता जो विराट जैसे क्रिकेटरों में होती है। उसने एक परिपक्व पारी खेली और यह अनुभव के साथ आता है । उसे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, वह बखूबी निभा रहा है।''
भारतीय मूल के खिलाड़ी हरमीत ने चार ओवर में 26 रन देकर दो विकेट लिये। उन्होंने कहा ,'' मेरे लिये भारत में विश्व कप खेलना काफी भावुक पल था लेकिन यह मेरी अकेले की कहानी नहीं है। पूरी टीम की कहानी है। सभी अलग अलग जगहों , पृष्ठभूमियों और संस्कृतियों से आये हैं । क्रिकेट ने हम सभी को जोड़ा है ।''
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी




