उस्मान तारिक के लिए भारत कर रहा खास तैयारी, सूर्यकुमार ने कहा- हम सरेंडर नहीं कर सकते
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले से पहले सूर्यकुमार ने उस्मान तारिक के अनोखे एक्शन और उनके खिलाफ रणनीति के बारे में बताया है। सूर्यकुमार ने इसे आउट ऑफ सिलेबस बताया है, हालांकि ये भी कहा कि टीम इसके लिए खास तैयारी कर रही है।

मौजूदा टी20 विश्व कप के शुरुआती दो मैचों बल्लेबाजी के लड़खड़ाने की बात को स्वीकार करते हुए भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को उम्मीद जताई कि उनके बल्लेबाज पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक की अलग तरह के एक्शन से होने वाली गेंदबाजी' का तोड़ निकाल लेंगे। उन्होंने तारिक की गेंदबाजी को परीक्षा के "पाठ्यक्रम के बाहर" का सवाल जैसा बताया। भारत को अमेरिका के खिलाफ 77 रन पर छह विकेट गंवाने पड़े थे, जबकि नामीबिया ने आखिरी ओवरों में चार रन के भीतर पांच विकेट लेकर बल्लेबाजी की कमजोरियों को उजागर किया था।
सूर्यकुमार यादव ने रविवार को पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप के अहम मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा, '' देखिए, कभी-कभी परीक्षा में भी पाठ्यक्रम से बाहर का सवाल आ जाता है। लेकिन उसे छोड़ नहीं सकते। उससे निपटने के लिए अपना तरीका अपनाना पड़ता है। हां, वह अलग तरह के गेंदबाज हैं।" उन्होंने कहा, " हम हालांकि समर्पण नहीं कर सकते। हम नेट सत्र में ऐसे ही एक्शन वाले गेंदबाजों के खिलाफ अभ्यास करते हैं। जो अभ्यास किया है, उसे मैच में लागू करने की कोशिश करेंगे।"
भारतीय बल्लेबाजों के सामने रविवार को प्रेमदासा की धीमी पिच पर पाकिस्तान के स्पिन आक्रमण की परीक्षा होगी, जिसकी अगुवाई तारिक करेंगे। उनके अनोखे 'पॉज एंड डिलीवर' एक्शन को लेकर क्रिकेट जगत में वैधता पर बहस भी छिड़ी हुई है।
सूर्यकुमार ने कहा, "हमारी शुरुआत थोड़ी अस्थिर रही। यह सच है कि वह टी20 के लिए आदर्श पिच नहीं थी, लेकिन कोई बहाना नहीं है। हम मजबूती से वापसी करने में सफल रहे। यही टी20 क्रिकेट की खूबसूरती है। एक-दो बल्लेबाज जिम्मेदारी लें तो मैच का रुख बदल सकता है।" उन्होंने माना कि पाकिस्तान के स्पिनर टीम को चुनौती देंगे और पाकिस्तान के खिलाफ मैच बड़े पलों को संभालने और दबाव पर काबू पाने का खेल होता है।
उन्होंने कहा, ''दबाव जरूर होगा। इससे भागा नहीं जा सकता। शुरुआत में घबराहट और उत्साह रहेगा। लेकिन अगर दबाव और घबराहट नहीं होगी तो खेलने का मजा भी नहीं आएगा। यह बड़ा मौका है, लेकिन आखिर में यह सिर्फ एक और मैच है। आपको अपनी क्षमता के साथ अच्छा क्रिकेट खेलना है।'' पिच की प्रकृति चाहे जैसी हो, सूर्यकुमार ने स्पष्ट किया कि टीम आक्रामक क्रिकेट की अपनी रणनीति पर कायम रहेगी।
उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान पिछले पखवाड़े से श्रीलंका में डेरा डाले हुए है जिससे उन्हें कुछ बढ़त मिल सकती है, लेकिन भारतीय टीम भी इन परिस्थितियों से परिचित है। उन्होंने कहा, ''उन्हें थोड़ी बढ़त मिल सकती है, लेकिन हम पहले भी यहां खेल चुके हैं। परिस्थितियां भारत जैसी ही हैं। श्रीलंका में खेलना चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन अंत में आपको खुद को चुनौती देनी होती है, समाधान ढूंढना होता है और बेहतर प्रदर्शन करना होता है।''

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





