Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Suryakumar Yadav broke Silence on Shubman Gill strike rate debate India captain said his and Abhishek Sharma combination
शुभमन गिल के स्ट्राइक रेट पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान ने कहा- उनका और अभिषेक का…

शुभमन गिल के स्ट्राइक रेट पर सूर्यकुमार यादव ने तोड़ी चुप्पी, कप्तान ने कहा- उनका और अभिषेक का…

संक्षेप: कप्तान सूर्यकुमार यादव ने ऑस्ट्रेलिया सीरीज समाप्त होने के बाद शुभमन गिल के स्ट्राइक रेट को लेकर रिएक्ट किया। शुभमन ने आखिरी मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की। हालांकि, यह मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

Sun, 9 Nov 2025 07:49 AMMd.Akram लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

शुभमन गिल ने एशिया कप 2025 से भारतीय टी20 टीम में वापसी की थी। तभी से उनके स्ट्राइक रेट पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। भारत के टेस्ट और वनडे कप्तान शुभमन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टी20 मैच में 39 गेंदों पर 46 रन बनाए। भारत ने यह मैच 48 रनों से जीता लेकिन उसके बावजूद शुभमन को धीमे स्ट्राइक रेट के लिए थोड़ी आलोचना झेलनी पड़ी। हालांकि, 26 वर्षीय शुभमन ने ब्रिस्बेन में हुए अंतिम टी20 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर आलोचकों का जवाब दिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 16 गेंदों पर छह चौकों की मदद से नाबाद 29 रन बनाए। शुभमन का स्ट्राइक रेट 181.25 का रहा। यह मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया। भारत ने 4.5 ओवर में बिना विकेट गंवाए 52 रन बटोरे। मैच भले ही बेनतीजा रहा लेकिन सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने सीरीज पर 2-1 से कब्जा जमाया

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

सूर्यकुमार ने सीरीज समाप्त होने के बाद शुभमन की स्ट्राइक रेट को लेकर हो रही आलोचना पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कहा कि शुभमन और अभिषेक शर्मा की सलामी जोड़ी बेहतरीन है। भारतीय कप्तान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “दोनों एक-दूसरे के स्ट्राइक रेट की बराबरी करना चाहते हैं। यह आग और आग का कॉम्बिनेशन है। मुझे लगता है कि अगर विकेट थोड़ा मुश्किल है तो उसके अनुसार ढलना जरूरी है। आज विकेट अच्छा था, इसलिए इन दोनों ने पांच ओवरों में 50 से ज्यादा रन बनाए। पिछले मैच में विकेट को समझना जरूरी था और दोनों ने उसी के हिसाब से खेले। इस स्तर पर अनुभव काम आता है और देखिए कि गिल ने पिछले मैच में कैसे खुद को ढाला। अभिषेक और गिल दोनों के बीच अच्छी बातचीत है। बस तालमेल बिठाने की बात है। वे एक-दूसरे को कॉम्पिलेमेंट करते हैं।”

ये भी पढ़ें:AUS सीरीज जीतकर सूर्या को मिला 'अच्छा सिरदर्द', बताई WC की राह की 2 चुनौती

सूर्या के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की टीम का नेतृत्व करना एक सुखद अनुभव है। उन्होंने कहा, ''मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मेरे पास अलग-अलग कौशल वाले खिलाड़ी हैं। लोग मैदान पर एक साथ होने का आनंद लेते हैं, हम पिछले छह-आठ महीनों से अपनी रणनीति पर कायम हैं। दोस्ती बढ़ रही है। युवा गेंदबाज बूम (जसप्रीत बुमराह) के दिमाग से सीख रहे हैं।'' एक पत्रकार ने जब कहा कि अभिषेक और शुभमन की जोड़ी ‘आग और बर्फ’ की तरह है तो बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने उनकी बात को बीच में काटते हुए मजाकिया लहजे में जवाब दिया। उन्होंने कहा, ''मैं उसका खेल जानता हूं, वह किन गेंदबाजों को निशाना बनाएगा और वह भी मेरे खेल को अच्छे से समझता है। वह कई बार वह आकर मुझसे कहता है, 'कुछ गेंदें संभल कर खेलो और फिर यह खास शॉट खेलो।' हम बचपन से रूममेट रहे हैं और यह समझ हमारे बीच है।''

Md.Akram

लेखक के बारे में

Md.Akram
मोहम्मद अकरम, लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। अकरम को पत्रकारिता में 8 साल से ज्यादा का अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं। अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |