Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़Suryakumar Yadav Becomes Mumbai All Time Leading T20 Run Scorer Surpasses Rohit Sharma and Aditya Tare
मुंबई के 'किंग' बने सूर्यकुमार यादव, टी20 में रोहित शर्मा और आदित्य तारे को पीछे छोड़ा

मुंबई के 'किंग' बने सूर्यकुमार यादव, टी20 में रोहित शर्मा और आदित्य तारे को पीछे छोड़ा

संक्षेप:

भारत के विस्फोटक टी20 बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के लिए घरेलू टी20 क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। वह अब इस प्रारूप में मुंबई के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Dec 05, 2025 10:28 pm ISTHimanshu Singh लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने घरेलू टी20 क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। वह मुंबई के लिए लिए टी20 प्रारूप में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आदित्य तारे और रोहित शर्मा को सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है। सूर्यकुमार ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में केरल के खिलाफ खेलते हुए ये कारनामा किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सूर्यकुमार यादव अपनी इस पारी की बदौलत मुंबई के लिए टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने आदित्य तारे को पीछे छोड़ा, जिनके नाम 1713 रन हैं। सूर्यकुमार से श्रेयस अय्यर (1,706) और अजिंक्य रहाणे (1,592) जैसे खिलाड़ी भी अब पीछे हैं। यह रिकॉर्ड इसलिए भी खास है क्योंकि कई वर्षों तक मुंबई इंडियंस का नेतृत्व करने वाले दिग्गज रोहित शर्मा भी मुंबई के घरेलू टी20 रिकॉर्ड में उनसे पीछे रहे हैं। सूर्यकुमार यादव ने 71 मैचों में 1720 से ज्यादा रन बना लिए हैं। उनकी 71 मैचों में 145.38 की दमदार स्ट्राइक रेट और 33.01 की औसत है, जिसमें 9 अर्धशतक भी शामिल हैं।

मुंबई ने आयुष म्हात्रे (03) के जल्दी आउट होने के बाद अजिंक्य रहाणे (32) और सरफराज खान (52) के बीच दूसरे विकेट के लिए 80 रन की साझेदारी से टीम को मजबूत स्थिति में ला दिया। 12वें ओवर में मुंबई का स्कोर तीन विकेट पर 99 रन था और वे आराम से लक्ष्य की ओर बढ़ रहे थे। लेकिन 18वें ओवर में आसिफ (25 रन देकर पांच विकेट) ने मैच का रुख बदल दिया। उन्होंने एक ही ओवर में सैराज पाटिल (13), सूर्यकुमार (32) और शारदुल (शून्य) के विकेट झटके जिससे स्कोर सात विकेट पर 149 रन हो गया। आसिफ ने आखिरी ओवर में शम्स मुलानी और हार्दिक तामोरे को आउट कर मुंबई की पारी समाप्त कर दी। बत्तीस वर्षीय आसिफ को इस सत्र में लखनऊ की इस पिच से काफी सफलता मिली है, उन्होंने अभी तक मुश्ताक ट्रॉफी के चार मैच में 13 विकेट लिए हैं।

ये भी पढ़ें:पाकिस्तान के फखर जमां पर लगा तगड़ा जुर्माना, अंपायर से भिड़ने पर ICC ने दी सजा

मुंबई को इस टी20 टूर्नामेंट में अपने पांच मैचों में पहली हार मिली लेकिन फिर भी टीम 16 अंक के साथ ग्रुप में शीर्ष पर है। वहीं केरल अपनी तीसरी जीत के साथ 12 अंक से पांच टीमों के इस पूल में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है जबकि आंध्र भी 12 अंक के साथ दूसरे स्थान पर है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। इसके बाद 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर सीनियर कंटेंट राइटर अपनी पारी शुरू की। अपने करियर के दौरान हिमांशु ने ओलंपिक गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, आईपीएल, क्रिकेट वर्ल्ड कप जैसे तमाम बड़े इवेंट्स कवर किए हैं। और पढ़ें
लेटेस्ट क्रिकेट न्यूज, Cricket Live score, Asia Cup Schedule, Asia cup Points Table वाले खिलाड़ियों की जानकारी हिंदी में हिंदुस्तान पर |