सूर्यकुमार यादव ने तोड़ दिया बाबर आजम का रिकॉर्ड, बतौर कप्तान विश्व कप की पहली पारी में ठोके 84 रन
भारतीय टीम के स्टार क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव ने अमेरिका के खिलाफ दमदार पारी खेलते हुए 49 गेंद में नाबाद 84 रन बनाए। वह टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान पहली पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बैटर बने। उन्होंने बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ा।

भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शनिवार को अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में नाबाद 84 रनों की दमदार पारी खेली। सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी के दम पर ही भारतीय टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 161 रन बनाने में सफल रही। भारत के ज्यादातर बल्लेबाज उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सके। भारत के 4 बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े तक पहुंचे सके। सूर्यकुमार यादव इस बेहतरीन पारी की बदौलत बतौर कप्तान टी20 विश्व कप के डेब्यू इनिंग में सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।
भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 49 गेंद में नाबाद 84 रन की पारी खेली। टी20 विश्व कप में बतौर कप्तान डेब्यू पारी में सबसे ज्यादा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है। गेल ने 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ द ओवल में 88 रन की पारी खेली। भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 84 रन बनाकर पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। पाकिस्तानी बल्लेबाज ने दुबई 2021 में भारत के खिलाफ नाबाद 68 रन बनाए थे।
अमेरिका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं हुई और उसने अभिषेक शर्मा (शून्य) का विकेट गंवा दिया। इसके बाद तिलक वर्मा और इशान किशन ने पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच 37 रनों की साझेदारी हुई। छठें ओवर में शैडली वान शाल्कविक ने तीन विकेट झटक कर भारत को बैकफुट पर धकेल दिया। ईशान किशन (20), तिलक वर्मा (25) और शिवम दुबे (शून्य), हार्दिक पांड्या (पांच) रन पर आउट हुई।
77 रन पर छह विकेट गंवाने पर संकट में फंसी भारतीय टीम को अक्षर पटेल ने सूर्यकुमार यादव के साथ संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने सातवें विकेट के लिए 41 रन जोड़े। 17वें ओवर में हरमित सिंह ने अक्षर पटेल (14) को आउटकर इस साझेदारी का अंत किया। अर्शदीप सिंह (चार) और वरूण चक्रवर्ती (शून्य) पर आउट हुये, हालांकि इस दौरान सूर्यकुमार यादव एक छोर थामे तेजी के साथ रन बनाते रहे। भारत ने निर्धारित 20 ओवरों में नौ विकेट पर 161 रन का स्कोर बनाया। सूर्यकुमार यादव ने 49 गेंदों में 10 चौके और चार छक्के उड़ाते हुए नाबाद 84रनों की पारी खेली।
अमेरिका के लिए शैडली वान शाल्कविक ने चार विकेट लिये। हरमित सिंह को दो विकेट मिले। अली खान और मोहम्मद मोहसिन ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी



