सूर्या पितातुल्य कप्तान…कोच गंभीर ने दो दिग्गज को समर्पित की खिताबी जीत, इन लोगों को लताड़ा
हेड कोच गौतम गंभीर ने भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खिताबी जीत दो दिग्गज को समर्पित की है। वहीं, गंभीर ने सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों को लताड़ा। भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को बुरी तरह रौंदा।

भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद कहा कि वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद लोगों के प्रति ही जवाबदेह हैं। उन्होंने टी20 विश्व कप में भारत की खिताबी जीत वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को समर्पित की। भारत ने न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर टी20 विश्व कप अपने नाम किया। भारतीय टीम तीन बार टी20 विश्व कप (2007, 2024 और 2026) जीतने वाली पहली टीम बन गई है।
'मैं इन लोगों के लिए जवाबदेह नहीं'
गंभीर ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, ''मेरी जवाबदेही सोशल मीडिया पर लोगों के लिए नहीं है। मेरी जवाबदेही उन 30 लोगों के लिये है जो चेंज रूम में हैं।'' उन्होंने कहा, ''कोच टीम से बनता है। खिलाड़ियों ने मुझे वह कोच बनाया, जो मैं हूं।'' उन्होंने आगे कहा, ''मैं यह ट्रॉफी राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण को समर्पित करता हूं। राहुल भाई को भारतीय टीम को इस मुकाम तक लाने के लिए और लक्ष्मण को सीओई में खिलाड़ियों की पाइपलाइन बनाने के लिए।''
'सूर्यकुमार पितातुल्य कप्तान की तरह'
गंभीर ने मुख्य चयनकर्ता अजित अगरकर और बीसीसीआई के पूर्व सचिव और आईसीसी के मौजूदा अध्यक्ष जय शाह को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, ''अजित अगरकर ने काफी आलोचना झेली और पूरी ईमानदारी से काम किया। जय भाई ने मेरे कार्यकाल के सबसे खराब दौर में मुझे फोन किया।'' गंभीर ने कप्तान सूर्यकुमार यादव की तारीफ करते हुए कहा, ''सूर्या ने मेरा काम आसान कर दिया। वह पितातुल्य कप्तान की तरह है। बड़ा लक्ष्य ट्रॉफी जीतना है, उपलब्धियां नहीं। हमने कई साल तक उपलब्धियों का जश्न मनाया। मैं आप लोगों से आग्रह करूंगा कि निजी उपलब्धियों का जश्न मनाना छोड़ें।''
'हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि…'
सूर्यकुमार ने कहा, ''मैंने गौतम गंभीर की कप्तानी में चार साल खेला (केकेआर के लिए)। हमारे बीच कभी बहस नहीं हुई क्योंकि साझा लक्ष्य टीम को जिताना था। हमारी दोस्ती ऐसे ही हुई। वह दो कदम चले और मैं दो कदम।'' उन्होंने कहा, ''मैं यह नहीं कहूंगा कि सफेद गेंद का यह भारत का दौर है। ऐसा होता तो हम पिछली तीन में से दो वनडे सीरीज नहीं हारते। मैंने भरोसे पर टीम चुनी , उम्मीद पर नहीं।'' भारतीय टीम लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप जीतने वाली पहली पुरुष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम है। इसके साथ ही तीन साल पहले इसी मैदान पर ऑस्ट्रेलिया से वनडे विश्व कप फाइनल हारने वाली रोहित शर्मा की टीम के पुराने जख्मों पर भी मरहम लगा है।
लेखक के बारे में
Md.Akramमोहम्मद अकरम: खेल पत्रकार
परिचय: मोहम्मद अकरम 10 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रॉड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें खेल और राजनीति की दुनिया में गहरी दिलचस्पी है। क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़े अपडेट्स, मैच एनालिसिस और स्टोरी रिसर्च बखूबी अंजाम देते हैं। अकरम का मानना है कि खेल पत्रकारिता सिर्फ स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि खेल की भावना, खिलाड़ियों की मेहनत और उससे जुड़ी कहानियों को सामने लाना भी उतना ही जरूरी है।
अनुभव: अकरम को कंटेंट रिसर्च, स्क्रिप्ट राइटिंग, स्टोरीटेलिंग और एडिटिंग का अच्छा अनुभव है। 2016 में अमर उजाला की ओर से पत्रकारिता में डेब्यू किया। 2019 में टाइम्स नाउ से जुड़े और पांच साल यहां रहे। साल 2022 से लाइव हिंदुस्तान का हिस्सा हैं। डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स और ऑडियंस बिहेवियर को समझकर कंटेंट तैयार करते हैं, जो प्रभावशाली हो। ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, एशियन गेम्स, क्रिकेट वर्ल्ड कप और आईपीएल जैसे इवेंट कवर किए हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि: अकरम ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से बी.ए. (ऑनर्स) मास मीडिया और आईआईएमसी से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। शैक्षणिक पृष्ठभूमि और प्रोफेशनल अनुभव ने अकरम को मीडिया की बुनियादी समझ के साथ-साथ प्रैक्टिकल अप्रोच भी दी है। सीखते रहना और खुद को लगातार अपडेट करना प्रोफेशनल आदतों में शामिल है।
विशेषज्ञता:
मैचों की लाइव कवरेज और एनालिसिस
स्टैट्स बेस्ड दिलचस्पी स्टोरीज
हेडलाइन फ्रेमिंग और कॉपी एडिटिंग में मजबूत पकड़
डेडलाइन मैनेजमेंट और हाई-प्रेशर सिचुएशन में सटीक निर्णय



