सुरैश रैना ने ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए किया सपोर्ट, कहा- उनमें एक्स फैक्टर है

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुरेश रैना ने ऋषभ पंत के प्रदर्शन की तारीफ की है और व्हाइट बॉल फॉर्मेट में दोबारा खेलने के लिए सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा कि पंत के पास एक्स फैक्टर है।

Rishabh Pant
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत

विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट में खेलते हुए नजर नहीं आए हैं, हालांकि वह टेस्ट में टीम के नियमित सदस्य बने हुए हैं। हालांकि सुरेश रैना ने उन्हें व्हाइट बॉल फॉर्मेट में भारत के लिए फिर से खेलने के लिए सपोर्ट किया। पूर्व क्रिकेटर ने विकेटकीपर बल्लेबाज की कड़ी मेनहत और प्रदर्शन की तारीफ की है। रैना ने उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों में से एक बताया है और एक्स फैक्टर के बारे में भी बताया। पंत हाल ही में भारत के श्रीलंका दौरे का हिस्सा थे, जहां उन्होंने दो अर्धशतक लगाए।

आकाश चोपड़ा के यूट्यूब चैनल पर सुरेश रैना ने कहा, ''उसने कड़ी मेहनत की है। मैं बहुत खुश हूं। हर कोई अच्छा प्रदर्शन करता है, लेकिन वह सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक है। वह टेस्ट क्रिकेट में बहुत रन बना रहा है। उसमें वह 'एक्स-फैक्टर' है। मुझे लगता है कि व्हाइट बॉल और आईपीएल में भी वह और निखरेंगे। उन्होंने वाकई बहुत अच्छा किया है।” ऋषभ पंत ने भारतीय टेस्ट टीम में अपनी जगह बनाए रखी है। हालांकि सीमित ओवरों के क्रिकेट से वह बाहर हैं। उन्होंने 52 टेस्ट में 3725 रन बनाए हैं। उनका औसत 43.82 है। उन्होंने आठ शतक और 21 अर्धशतक लगाए हैं।

पिछले महीने शुभमन गिल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से जीत हासिल की। पंत ने तीन पारियों में 168 रन बनाए। उनका औसत 56.00 रहा। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए और विकेटकीपिंग भी की। वह वनडे और टी20 में भारत के लिए 2024 से नहीं खेले हैं। पंत ने पिछली बार जुलाई 2024 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच खेला था। जबकि वनडे मैच उन्होंने अगस्त 2024 में श्रीलंका के खिलाफ ही खेला था। इसके बाद वह टीम में तो मौजूद रहे लेकिन खेलने का मौका नहीं मिला।

रैना ने कहा, ''मुझे लगता है अभिषेक शर्मा को टेस्ट क्रिकेट खेलना चाहिए। वैभव बहुत छोटे हैं। क्या वे खेलना चाहते हैं? उनके कोच क्या सोचते हैं? ये कुछ सवाल हैं। मुझे लगता है कि उन्हें खेलना चाहिए। क्या आईपीएल के मालिक और एसोसिएशन भी इस बारे में सोच रहे हैं और खिलाड़ियों के दिमाग में टेस्ट क्रिकेट डाल रहे हैं? इसमें कोचों की भी एक बड़ी भूमिका है।''

ऋषभ पंत श्रीलंका सीरीज के दौरान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ते हुए विदेशी या न्यूट्रल टेस्ट मैचों में विकेटकीपर के तौर पर भारत के लिए सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। पंत के कुल रन 2,501 हो गए, जिससे वे धोनी के 2,496 रनों से एक रन आगे निकल गए। हालांकि, धोनी के 32.84 के औसत की तुलना में पंत का 41.68 का बेहतर औसत इस उपलब्धि को और भी खास बनाता है।

Himanshu Singh

लेखक के बारे में

Himanshu Singh

हिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)

हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।


परिचय और अनुभव

हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।


खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। IND vs Pak Live के पल-पल के स्कोर और अपडेट्स भी यहीं पाएं। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़रैना ने ऋषभ पंत को व्हाइट बॉल क्रिकेट के लिए किया सपोर्ट, बताया- एक्स फैक्टर है