भुवनेश्वर कुमार वर्ल्ड कप 2027 के लिए क्यों हैं बड़े दावेदार? सुरेश रैना ने बताई उनकी खासियत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

भुवनेश्वर कुमार को वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम में शामिल किया जाना चाहिए। ये अपील सिलेक्टर्स से पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने सिलेक्टर्स से की अपील

Bhuvneshwar Kumar
भुवनेश्वर कुमार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भारतीय टीम के सिलेक्टर्स से एक खास अपील एक दिग्गज तेज गेंदबाज को लेकर की है। सुरेश रैना ने सिलेक्टर्स से भुवनेश्वर कुमार के नाम पर 2027 के वर्ल्ड कप के लिए विचार करने के लिए कहा है। उन्होंने यूपी टी20 लीग का खिताब मेरठ मेवरिक्स को जिताने वाले कप्तान रिंकू सिंह की भी तारीफ की और कहा कि उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स का कप्तान बना देना चाहिए। भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था और यूपी टी20 लीग में भी कई मैचों में कमाल की गेंदबाजी उन्होंने की।

यूपी टी20 लीग में 11 मैचों में 14 विकेट भुवनेश्वर कुमार ने निकाले। आपको लग रहा होगा कि उनकी परफॉर्मेंस अच्छी नहीं थी, क्योंकि 10 मैचों में 25 विकेट जीशान अंसारी ने निकाले, लेकिन यहां गौर करने वाली बात यह थी कि उन्होंने 6.11 के इकॉनमी रेट से रन दिए और 119 गेंद 11 मैचों में डॉट फेंकी, जो 1 गेंद और जोड़ दी जाए तो 20 ओवर होते हैं। हालांकि, उनकी टीम लखनऊ फालकन्स खिताबी मैच में हार गई। उधर, इस टूर्नामेंट की तारीफ सुरेश रैना ने की और कहा कि भुवनेश्वर कुमार और रिंकू सिंह के अलावा डोमेस्टिक टैलेंट इस लीग को बड़ा बना रहा है।

भुवी अनुभवी और स्किलफुल हैं- रैना

यूपी टी20 लीग के दौरान सुरेश रैना ने भुवनेश्वर कुमार को लेकर कहा, "भुवी एक अनुभवी खिलाड़ी हैं और उन्हें 2027 वर्ल्ड कप टीम में होना चाहिए।" रैना का मानना है कि विदेशी परिस्थितियों में टीम इंडिया को ऐसे अनुभवी बॉलर चाहिए, जिनके पास स्विंग और कंट्रोल में मास्टरी हो। इसी वजह से उनका मानना है कि 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भुवनेश्वर कुमार एक जरूरी कैंडिडेट है। अक्टूबर-नवंबर 2027 में वनडे वर्ल्ड कप साउथ अफ्रीका, ज़िम्बाब्वे और नामीबिया में होना है।

उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि शुभमन गिल (भारतीय कप्तान) भुवी और मोहम्मद शमी दोनों के अनुभव को महत्व देंगे और विराट और रोहित दोनों के टीम में होने के कारण, ये दोनों भी उनकी प्लानिंग का हिस्सा होना चाहिए। अब यह सिलेक्टर्स पर निर्भर करता है कि वे कैसा कॉम्बिनेशन चाहते हैं - क्या वे चार स्पेशलिस्ट पेसर लेंगे या दो ऑलराउंडर सहित छह सीमर।" शमी की तारीफ में रैना ने कहा कि उनके पास फिटनेस है और रिदम भी। वहीं, रिंकू सिंह को लेकर रैना बोले, "रिंकू ने बड़े मैचों में खेलने का अपना टैलेंट और टैक्टिकल स्किल साबित कर दी है और मैंने KKR से उन्हें कप्तानी के लिए चुनने को कहा।"

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भुवनेश्वर विश्व कप के लिए क्यों हैं बड़े दावेदार? सुरेश रैना ने बताई खासियत