SRH Auction: सनराइजर्स हैदराबाद ने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा, झोली में और कौन?
सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पिछले कुछ सीजन से कागजों पर काफी मजबूत रही है। इस बार नीलामी में उसने लियाम लिविंगस्टोन को 13 करोड़ में खरीदा। उसका ज्यादा जोर अनकैप्ड खिलाड़ियों को उनकी बेस प्राइस के आस-पास खरीदने पर रहा।
SRH Auction: आईपीएल 2026 के लिए अबू धाबी में मंगलावर को मिनी ऑक्शन हुआ। सभी टीमें अपने-अपने स्क्वॉड को पूरा करने के लिए नीलामी में अपनी रणनीति के हिसाब से आगे बढ़ीं। आईपीएल के आगामी सीजन के लिए कुछ टीमों के पास पहले से ही बड़े नामों वाले खिलाड़ी मौजूद थे, जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद टॉप पर है। हालांकि इसके बावजूद टीम आईपीएल 2026 नीलामी में एक बड़े पर्स के साथ उतरी।
SRH के लिए इस नीलामी की हेडलाइन लियाम लिविंगस्टोन रहे। पहले राउंड में अनसोल्ड रहने के बाद एक्सलरेटेड राउंड में हैदराबाद ने उन्हें 13 करोड़ रुपये में खरीदकर अपनी टीम में शामिल किया। वे मिडिल ऑर्डर में विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ लेग-स्पिन गेंदबाजी का विकल्प भी देंगे। हैदराबाद ने कुल 10 खिलाड़ी खरीदे, जिनमें 2 विदेशी और 8 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। नीलामी खत्म होने के बाद SRH के पास 5.45 करोड़ शेष बचे हैं।
आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 में एसआरएच के खरीदे खिलाड़ी
लियाम लिविंगस्टोन- 13 करोड़ रुपये
जैक एडवर्ड्स- 3 करोड़ रुपये
सलील अरोड़ा- 1.5 करोड़ रुपये
क्रेयंस फुलेट्रा- 30 लाख
प्रफुल्ल हिंज- 30 लाख
अमित कुमार- 30 लाख
ओंकार तरमले- 30 लाख
साकिब हुसैन- 30 लाख
शिवांग कुमार- 30 लाख
शिवम मावी- 75 लाख
IPL नीलामी 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद
बचा हुआ पर्स- 5.45 करोड़ रुपये
खिलाड़ी खरीदे- 10
विदेशी खिलाड़ी खरीदे- 2
सनराइजर्स हैदराबाद द्वारा रिटेन खिलाड़ी (15)
बल्लेबाज
ट्रेविस हेड
अनिकेत वर्मा
आर स्मरण
विकेटकीपर
हेनरिक क्लासेन
ईशान किशन
ऑलराउंडर
अभिषेक शर्मा
नीतीश कुमार रेड्डी
हर्षल पटेल
हर्ष दूबे
कामिंडु मेंडिस
ब्रायडन कॉर्स
गेंदबाज
पैट कमिंस (कप्तान)
जयदेव उनादकट
इशान मलिंगा
जीशान अंसारी
हैदराबाद ने इन खिलाड़ियों को किया रिलीज (8)
मोहम्मद शमी (लखनऊ सुपर जायंट्स को ट्रेड हुए)
एडम जम्पा
राहुल चाहर
वियान मुल्डर
अभिनव मनोहर
अथर्व तायडे
सचिन बेबी
सिमरजीत सिंह

लेखक के बारे में
Himanshu Singhहिमांशु सिंह (कंटेंट प्रोड्यूसर)
हिंमांशु सिंह पिछले 6 वर्षों से खेल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में स्पोर्ट्स सेक्शन के कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं।
परिचय और अनुभव
हिमांशु सिंह लाइव हिन्दुस्तान में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। इन्हें हिंदी पत्रकारिता में करीब 6 साल का अनुभव है। इन्होंने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई आईएमएस (नोएडा) से की है। 2017 में पंचायती टाइम्स वेबसाइट में बतौर ट्रेनी खेल पत्रकारिता का पहला अनुभव हासिल किया। 2018 में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर के तौर पर ईटीवी से जुड़े। यहां पर करीब तीन साल काम करने के बाद इनसाइडस्पोर्ट्स से जुड़े। यहां पर एक साल तक रहे। उन्होंने 2022 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ अपनी पारी की शुरुआत की थी। खेल की बारीकियों को समझने और उन्हें पाठकों तक रोचक अंदाज में पहुंचाने में उन्हें महारत हासिल है।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि : हिमांशु ने अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई देश के प्रतिष्ठित संस्थान आईएमएस (नोएडा) से पूरी की है। खेल के प्रति उनके जुनून ने उन्हें करियर की शुरुआत में ही खेल पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया। उन्होंने 2017 में 'पंचायती टाइम्स' वेबसाइट में बतौर ट्रेनी अपने करियर का पहला कदम रखा, जहां उन्होंने खेल रिपोर्टिंग की बुनियादी बारीकियां सीखीं।
खेल विश्लेषण एवं रिपोर्टिंग
लाइव मैच कवरेज और डेटा विश्लेषण
खिलाड़ियों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और प्रोफाइल
डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट स्ट्रेटजी





