भारतीय खिलाड़ी गन्ना नहीं हैं कि उनकी हर बूंद निचोड़ ली जाए… किस बात को लेकर भड़के सुनील गावस्कर?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

सुनील गावस्कर ने आईसीसी और बीसीसीआई से अनुरोध किया है कि अगले एफटीपी या फ्यूचर टूर प्रोग्राम में थोड़ा गैप रखा जाए, क्योंकि भारतीय खिलाड़ी गन्ना नहीं है कि उनकी हर बूंद निचोड़ ली जाए।  

Sunil Gavaskar on Team India Fielding
सुनील गावस्कर भारतीय क्रिकेट टीम

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल यानी आईसीसी से एक खास गुजारिश की है। उन्होंने कहा है कि आईसीसी को टीम इंडिया के शेड्यूल पर ध्यान देना होगा। हालांकि, उन्होंने इसमें भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई को भी शामिल किया और कहा कि भारतीय खिलाड़ी मशीन या गन्ना नहीं हैं, जिन्हें रस के लिए निचोड़ते रहा जाए। पिछले ही कुछ सीरीजों पर नजर डालें तो आप पाएंगे कि भारतीय टीम ने एक के बाद एक सीरीज खेली है। इसमें एक सीरीज अनिश्चतकाल के लिए स्थगित हो गई है। अन्यथा अभी भी भारतीय टीम बांग्लादेश में सीमित ओवरों की सीरीज खेल रही होती।

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने स्पोर्टस्टार को लिखे अपने कॉलम में कहा, "इंडियन क्रिकेट का जायजा लेने के लिए हाल ही में हुई मीटिंग में इस मुद्दे को सुलझाने की कोशिश की गई। उम्मीद है कि जब 2027 से अगले चार साल के साइकल के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट कैलेंडर पर चर्चा करने के लिए ICC की मीटिंग होगी, तो फैसला लेने वालों को एहसास होगा कि इंडियन क्रिकेटर न तो मशीन हैं और न ही गन्ना कि उनसे रस की हर बूंद लगातार निचोड़ी जाए।"

'इंडिया क्रिकेट टीम, इंडियन क्रिकेट नहीं'

वर्कलोड मैनेजमेंट की चिंताओं पर सुनील गावस्कर ने कहा, "इंडिया क्रिकेट टीम इंडियन क्रिकेट नहीं है। इंडिया क्रिकेट टीम इंडियन क्रिकेट का बाय-प्रोडक्ट है।" उनका मानना है कि भारत को घरेलू क्रिकेट पर भी पूरी तरह फोकस्ड रहना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि भारत एक समय पर कई टीम उतार सकता है, लेकिन ये कब तक हो सकता है। ये बड़ा सवाल है। उनका कहना है कि हम ज्यादा दिन तक ट्रॉफी नहीं जीत सकते, क्योंकि बहुत ज्यादा क्रिकेट इस समय हो रही है।

गावस्कर बोले- हमारे पास बेंच स्ट्रेंथ है, मगर…

गावस्कर ने लिखा, “यह तर्क कि भारत की बेंच स्ट्रेंथ इतनी है कि वह तीन टीमें उतार सकता है, दुनिया के सामने दावा करने के लिए अच्छा है, लेकिन जैसा कि हाल के नतीजों से पता चला है, असलियत यह है कि एक भारतीय टीम इस समय ज्यादा ट्रॉफी जीतने के लिए काफी नहीं है। हां, एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने से टीम में एक बार फिर नई जान आ जाएगी और आने वाले मैचों के लिए उसे कॉन्फिडेंस मिलेगा, लेकिन जब तक घरेलू क्रिकेट को प्राथमिकता नहीं दी जाती, पाइपलाइन से दुनिया को हराने वाले खिलाड़ी नहीं निकलेंगे। हमारे लड़के और लड़कियों दोनों को गोल्ड जीतने के लिए शुभकामनाएं।”

Vikash Gaur

लेखक के बारे में

Vikash Gaur

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स


संक्षिप्त विवरण:

विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


विस्तृत बायो:

परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह 'लाइव हिन्दुस्तान' की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।


करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर 'खबर नॉन स्टॉप' से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट 'कैच न्यूज' में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद 'डेली हंट' में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। 'दैनिक जागरण' की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।


खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:


क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।


ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल


पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।


विशेषज्ञता:

क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट

और पढ़ें
Cricket News लेटेस्ट मैच अपडेट Cricket Live Score, Cricket Schedule, और Cricket News in Hindi के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़े मुकाबलों के पल-पल के अपडेट्स और देश-दुनिया की हर क्रिकेट खबर सबसे पहले पाने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsक्रिकेट न्यूज़भारतीय खिलाड़ी गन्ना नहीं हैं कि उनकी हर बूंद निचोड़ ली जाए…क्यों भड़के गावस्कर?